Baisakhi 2026 Today: सिख समुदाय के लोगों के लिए बैसाखी का पर्व बेहद महत्वपूर्ण होता है, जिसे वो पंजाबी नववर्ष के आरंभ के रूप में मनाते हैं. प्राचीन काल में वैशाख माह में जिस तिथि पर सूर्य देव ने मेष राशि में गोचर किया था, उस दिन सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी, जिसके बाद से हर साल इस तिथि पर बैसाखी का त्योहार मनाया जाने लगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार सूर्य देव 14 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर मेष राशि में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आज यानी 14 अप्रैल को बैसाखी का पर्व मनाया जा रहा है.
चलिए अब जानते हैं बैसाखी के दिन लोग क्या करते हैं और आज पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
आज बैसाखी की पूजा का शुभ मुहूर्त
- पुण्यकाल- सुबह 05:56 से शाम 03:55
- अमृत काल- सुबह 08:53 से सुबह 10:29
- अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:56 से दोपहर 12:47
- गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:45 से शाम 07:07
- निशिता मुहूर्त- रात 11:59 से सुबह 12:43
ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी
बैसाखी पर लोग क्या करते हैं?
बैसाखी के दिन गुरुद्वारों को भव्य रूप से सजाया जाता है. साथ ही कीर्तन जैसे विशेष कार्यक्रम के साथ लंगर का आयोजन किया जाता है. वहीं, लोग नए रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर गुरुद्वारे जाते हैं और वहां माथा टेककर अरदास करते हैं. इसके अलावा ढोल की थाप पर भांगड़ा व गिद्दा किया जाता है.
बैसाखी के विभिन्न स्वरूप
बता दें कि बैसाखी का महापर्व केवल पंजाब में ही नहीं धूमधाम से मनाया जाता है, बल्कि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है. पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बैसाखी को नववर्ष के रूप में मनाया जाता है, जबकि असम में रंगाली बिहू के रूप में इसे मनाने का विधान है. इसके अलावा केरल में विशु के रूप में इसे मनाया जाता है. साथ ही जगत के पालनहार भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा की जाती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
20 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
21 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
23 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
2 days agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines