भाग्य खुलने से पहले मिलते हैं ये 5 संकेत, जानें धीरेंद्र शास्त्री से

Astro Tips by Bageshwar Dham Sarkar: हिंदू धर्म में शुभ और अशुभ का बहुत महत्व है। माना जाता है कि जब व्यक्ति का अच्छा समय आने वाला होता है, तो उसे कुछ संकेत मिलने लगते हैं। आइए जानते हैं उन्हीं संकेतों के बारे में धीरेंद्र शास्त्री से।

Baba Bageshwar Dham Dhirendra Shastri

Baba Bageshwar Dham Dhirendra Shastri

विज्ञापन
Advertisment

आज हम आपको पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए उन पांच संकेत के बारे में बताएंगे, जो व्यक्ति की जिंदगी में खुशियां आने से पहले उसे मिलते हैं।

हथेली में खुजली होना

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, जिन लोगों को बार-बार हथेली में खुजली होती है, तो माना जाता है कि जल्द ही उनका भाग्य खुलने वाला है। अगर वह अपने लक्ष्य के प्रति कड़ी मेहनत करते हैं, तो उन्हें जल्द ही सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन

घर में बिल्ली के बच्चों का जन्म होना

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, घर में बिल्ली के बच्चों का जन्म होना शुभ होता है। माना जाता है कि बिल्ली के बच्चे अपने साथ सुख-संपत्ति लेकर आते हैं।

विज्ञापन

सफेद सांप दिखाई देना

बागेश्वर धाम सरकार ने बताया है कि अगर किसी व्यक्ति को सपने में सफेद सांप दिखाई देता है, तो यह संकेत होता है कि उसके जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं।

मोर दिखाई देना

पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि अगर आपको अपने घर की सीमा में मोर दिखाई देता है, तो ये संकेत होता है कि जल्द ही आपके घर में खुशियां आने वाली हैं। दरअसल मोर अपने साथ खुशियां लेकर आता है। इसलिए जिस घर की सीमा पर मोर दिखाई देता है। वहां धन-संपत्ति के साथ-साथ सुख और शांति का भी वास होता है।

विज्ञापन

चमगादड़ 

बागेश्वर धाम सरकार बताते हैं कि अगर आपके घर में चमगादड़ अपना घर बनाता है, तो यह एक शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही धन मिलने वाला है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ