Bageshwar Dham Sarkar Astro Tips: नवरात्रि के दौरान हिंदू धर्म के लोगों के घरों में अलग ही धूम देखने को मिलती है। पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि का आरंभ होता है और नवमी तिथि के दिन समापन होता है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही कुछ लोग व्रत भी रखते हैं।
माना जाता है कि नवरात्रि के व्रत के दौरान सुहागिन महिलाओं को कुछ सावधानियां अपनानी चाहिए, नहीं तो उन्हें पूजा का फल नहीं मिलता है। आज हम आपको पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताई गई सुहागिन महिलाओं की उन्हीं 5 गलतियों के बारे में बताएंगे।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश होने के साथ-साथ कथावाचक भी हैं। जो दिव्य दरबार लगाते हैं। दरबार में वह बिना बताए लोगों की परेशानी और उसका समाधान उन्हें बता देते हैं। इसके अलावा कथा के दौरान वह हिंदू धर्म से जुड़े कई नियम और उपायों के बारे में भी बताते हैं। आइए जानते हैं सुहागिन महिलाओं द्वारा नवरात्रि के व्रत में की गई उन पांच गलतियां के बारे में, जिससे उन्हें पूजा और व्रत का फल नहीं मिलता है।
ये भी पढ़ें- घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री
दिशा
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार, नवरात्रि व्रत के दौरान मां दुर्गा की पूजा करते समय अपना मुंह दक्षिण दिशा की तरफ नहीं रखना चाहिए। नहीं तो इससे मां नाराज हो सकती हैं।
सिंदूर-आभूषण
बागेश्वर धाम सरकार बताते हैं कि सुहागिन महिलाओं को मां दुर्गा की पूजा करते समय अपनी मांग, गला व कलाई को खाली नहीं रखना चाहिए। उन्हें सिंदूर और आभूषण जरूर धारण करने चाहिए।
गीले बाल
सुहागिन महिलाओं को गीले और खुले बालों में कभी भी नवरात्रि व्रत की पूजा नहीं करनी चाहिए। बागेश्वर धाम सरकार बताते हैं कि इससे महिलाओं को पाप लग सकता है।
काले कपड़े
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार, सुहागिन महिलाओं को नवरात्रि व्रत की पूजा कभी भी काले और फटे कपड़े पहनकर नहीं करनी चाहिए।
गणेश जी
सुहागिन महिलाओं को नवरात्रि व्रत की पूजा में मां दुर्गा की आराधना करने से पहले गणेश जी का पूजन करना चाहिए। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि गणेश जी की पूजा के बिना नवरात्रि के व्रत का फल नहीं मिलता है।
यह भी पढ़ें- जेब में बचते नहीं पैसे तो जीवन सुखी हो कैसे? धीरेंद्र शास्त्री ने बताए धन टिकने के उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
11 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
13 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
14 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
15 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
16 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
18 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines