Astro Tips by Dhirendra Shastri: देशभर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बड़ी संख्या में भक्त हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक कथावाचक होने के साथ-साथ बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश भी हैं। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में समाज में मान-सम्मान कमाया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार देश के अलग-अलग शहरों में लगता है, जहां वह बिना पूछे लोगों की परेशानियां का समाधान उन्हें बता देते हैं। इसके अलावा अपनी कथा के दौरान वह सनातन धर्म के इतिहास, तथ्य, नियम और उपायों के बारे में भी बताते हैं।
उन्होंने काल सर्प दोष से छुटकारा पाने के तीन उपाय के बारे में भी बताया है। आज हम आपको पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए उन तीन अचूक उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप काल सर्प दोष से मुक्ति पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Astro Tips: दवाइयां पीछा नहीं छोड़ती तो अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के बताए 3 उपाय
काल सर्प दोष से कैसे मिलेगी मुक्ति
1. पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, अगर आपकी कुंडली में काल सर्प दोष है तो इसके लिए सबसे पहले किसी नाग मंदिर में जाएं। वहां जाकर नियमित रूप से शिव जी की पूजा करें। इसके अलावा मंदिर के समीप किसी भी नदी पर जाकर भी पूजा करें। इसके बाद चांदी के नाग-नागिन जोड़े की मूर्ति बनवाएं। फिर उस व्यक्ति के सिर पर सात बार उतारा करें, जिनकी कुंडली में काल सर्प दोष है और नाग नागिन के जोड़े को नदी में प्रवाहित कर दें। अगर आप यह उपाय सच्चे मन से करते हैं, तो इससे आपको जल्दी सर्प दूर से छुटकारा मिल सकता है।
2. बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में काल सर्प दोष है, तो उसे नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर या देश में मौजूद किसी भी ज्योतिर्लिंग मंदिर में जाकर शिव जी की पूजा करनी चाहिए। इसी के साथ चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा बनवाएं। फिर उससे उस व्यक्ति के सिर पर सात बार उतारा करें, जिनकी कुंडली में काल सर्प दोष है। इसके बाद उसे किसी ब्राह्मण को दान कर दें। इससे कुंडली में काल सर्प दोष का प्रभाव कम होने लगेगा।
3. बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में काल सर्प दोष है, उन्हें अपने घर की किचन में बैठकर भोजन करना चाहिए। इसके अलावा नाग पंचमी के दिन दूध से सात बार उतारा करके उसे सांप को पिला देना चाहिए। इस उपाय से जल्दी आपको काल सर्प दोष से छुटकारा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- करियर से लेकर पैसों की कमी तक, धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए हल्दी के ये 5 टोटके आ सकते हैं काम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
7 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
8 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
11 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
12 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
13 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines