Astro Tips: दवाइयां पीछा नहीं छोड़ती तो अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के बताए 3 उपाय

Astro Tips by Dhirendra Krishna Shastri: क्या आपके घर में भी कोई व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ता है? लंबे समय से दवाइयां लेने के बाद भी सेहत में सुधार नहीं हो रहा है? अगर हां, तो ऐसे में आप बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए कुछ अचूक उपायों को अपना सकते हैं।

Astro Tips by Dhirendra Krishna Shastri
विज्ञापन

आज हम आपको धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए उन 3 उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो व्यक्ति तब अपना सकता है। जब उसकी तबीयत सदा खराब रहती है। हॉस्पिटल के तमाम चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिलता है। अगर आप भी इसी तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप ये उपाय अपना सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री

बुरी नजर

पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि जब व्यक्ति की अचानक से तबीयत खराब होने लगती है, तो ऐसे में हो सकता है कि उसको नजर लग गई हो। ऐसे में आप एक ज्योतिष उपाय अपना सकते हैं। इसके लिए एक लाल धागे लें और उसे बीमार व्यक्ति के सिर से लेकर पांव तक नापे। फिर उस धागे को शनिवार या फिर किसी भी अमावस्या के दिन घर से दूर पीपल के पेड़ पर बांध दें। इसके लिए आप काले धागे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

सोना

धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि व्यक्ति के स्वास्थ्य पर दिशा का भी प्रभाव पड़ता है। अगर आपके घर में कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार चल रहा है और दवाइयां लेने के बाद भी सेहत में सुधार नहीं हो रहा है, तो ऐसे में उसे दक्षिण दिशा की तरफ सिर करके सोना चाहिए। माना जाता है कि दक्षिण दिशा की तरफ सिर करके सोने से कुंडली में ग्रह शांत होते हैं। साथ ही व्यक्ति का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

विज्ञापन

आराधना

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि अगर आपको निरोगी रहना है, तो इसके लिए हर पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान शिव की आराधना करें। साथ ही उनसे स्वस्थ रखने की प्रार्थना करें। नियमित रूप से अगर आप हर पूर्णिमा के दिन ये उपाय करते हैं, तो कुछ ही समय में आपकी सेहत अच्छी हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ