Astro Tips by Dhirendra Shastri: दुनियाभर में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भक्त हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री देश के अलग-अलग शहरों में दरबार लगाते हैं, जहां वह बिना बताए लोगों को उनकी परेशानी का समाधान बता देते हैं। इसके अलावा वह कथा भी सुनाते हैं, जहां वह सनातन धर्म से जुड़े नियम, उपाय और टोटके के बारे में भी बताते हैं। उन्होंने मनुष्य जीवन की लगभग हर परेशानी के समाधान के बारे में बताया है।
आज हम आपको पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए हल्दी के 5 ऐसे टोटके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप करियर से लेकर पैसों की कमी तक की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Astro Tips: दवाइयां पीछा नहीं छोड़ती तो अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के बताए 3 उपाय
टीका
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, हल्दी के टोटके से कुडंली में ग्रह भी शांत हो सकते हैं। माना जाता है कि जो लोग पूजा के समय अपनी कलाई या गर्दन पर हल्दी का टीका लगाते हैं। उनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। बृहस्पति के मजबूत होने से व्यक्ति का समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।
दान
बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि जो लोग नियमित रूप से हल्दी का दान करते हैं, उनकी सेहत अच्छी रहती है। इसके अलावा हल्दी का दान करने से कुंडली में गुरु ग्रह भी मजबूत होता है।
रेखा
घर के मेन गेट के बाहर हल्दी से रेखा बनाना शुभ होता है। माना जाता है कि इस टोटके से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है। इसके अलावा घरवालों को नजर भी नहीं लगती है, जिससे उन्हें न तो पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है और न ही करियर में कोई बाधा आती है।
नहाना
बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश के अनुसार, पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर नहाने से व्यक्ति की सेहत अच्छी रहती है। इसके अलावा उसके सफलता के रास्ते में जो बाधाएं आ रही होती हैं, वो भी धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
गणेश जी
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, गुरुवार के दिन गणेश जी को हल्दी अर्पित करना शुभ होता है। इससे कुंडली में विवाह के योग बनने लगते हैं। इसके अलावा करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
ये भी पढ़ें- Astro Tips: महिलाओं की 3 आदतें पति को बनाएंगी कामयाब! पंडित धीरेंद्र शास्त्री से जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
1 hr agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
4 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
5 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
6 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
8 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines