Astro Tips: महिलाओं की 3 आदतें पति को बनाएंगी कामयाब! पंडित धीरेंद्र शास्त्री से जानें

Astro Tips by Dhirendra Krishna Shastri: क्या आपके पति की आर्थिक स्थिति भी दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है? लंबे समय से क्या आपको भी पैसों की कमी का सामना करना पड़ रहा है? आपके घर में भी क्या हर समय क्लेश का वातावरण बना रहता है? अगर हां, तो ऐसे में आप पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए कुछ उपायों को अपना सकते हैं।

Astro Tips by Dhirendra Krishna Shastri

Astro Tips by Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दुनियाभर में बड़ी संख्या में भक्त हैं। वह कथा सुनाने के साथ-साथ दरबार भी लगाते हैं। दरबार के दौरान धीरेंद्र शास्त्री बिना बताए लोगों की परेशानी और उसका समाधान उन्हें बता देते हैं। इसके अलावा कथा के दौरान वह हिंदू धर्म से जुड़े नियम और उपायों के बारे में भी बताते हैं। उन्होंने दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने के कई मूल मंत्रों के बारे में बताया है।

विज्ञापन

आज हम आपको पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताई गई पत्नी की उन 3 आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने से उनके पति को सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

समस्याओं से छुटकारा पाने के उपाय

1. पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि पत्नी को कभी भी आटे के हाथ से खाना नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा रसोई घर में नमक को शीशे के बर्तन में दो लौंग के साथ रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय से घर में कंगाली नहीं आती है। साथ ही पति की कुंडली में तरक्की के योग बनने लगते हैं।

2. बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि महिलाओं को रोटी बनाने से पहले तवे पर थोड़ा सा नमक छिड़क लेना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में शांति बनी रहती है। साथ ही गृह क्लेश से भी छुटकारा मिलता है।

विज्ञापन

3. धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि अगर आपकी पत्नी रोजाना सूर्य को जल देती हैं, तो इससे उनकी कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। जब पत्नी की कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है, तो इससे पति का भाग्य मजबूत होता है। इसके अलावा सूर्यास्त के समय घर के दरवाजे पर भी कभी किसी महिला को नहीं बैठना चाहिए। इससे उनकी और उनके पति की तरक्की पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ