August 2026 Festival Calendar: अगस्त 2026 का महीना हिंदू धर्म के भक्तों के लिए बहुत खास है. इस पूरे महीने सावन का पावन मास रहेगा, जिसमें चार सोमवार आ रहे हैं. सावन शिवरात्रि, नागपंचमी, हरियाली तीज और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहार इसी महीने मनाए जाएंगे. इसके अलावा, इस बार अगस्त में दो ग्रहण भी लग रहे हैं. यह महीना भगवान शिव को समर्पित है. इस दौरान कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है. अगर आप इस पावन माह के व्रत और त्योहार मनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं, अगस्त 2026 की पूरी फेस्टिवल कैलेंडर.
अगस्त 2026 फेस्टिवल कैलेंडर
1 अगस्त, शनिवार – जया पार्वती व्रत समाप्त
2 अगस्त, रविवार – गजानन संकष्टी चतुर्थी
3 अगस्त, सोमवार – प्रथम श्रावण सोमवार व्रत
4 अगस्त, मंगलवार – प्रथम मंगला गौरी व्रत
5 अगस्त, बुधवार – कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
7 अगस्त, शुक्रवार – मासिक कार्तिगाई
8 अगस्त, शनिवार – रोहिणी व्रत (जैन परंपरा)
9 अगस्त, रविवार – कामिका एकादशी व कृष्ण वासुदेव द्वादशी
10 अगस्त, सोमवार – द्वितीय श्रावण सोमवार व सोम प्रदोष व्रत
11 अगस्त, मंगलवार – श्रावण शिवरात्रि व द्वितीय मंगला गौरी व्रत
12 अगस्त, बुधवार – हरियाली अमावस्या व सूर्य ग्रहण (भारत में अदृश्य)
14 अगस्त, शुक्रवार – सिंधारा दोज (हरियाली तीज से पहले का त्योहार)
15 अगस्त, शनिवार – हरियाली तीज, स्वर्ण गौरी व्रत व स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त, रविवार – दूर्वा गणपति चतुर्थी
17 अगस्त, सोमवार – नाग पंचमी, तृतीय श्रावण सोमवार, सिंह संक्रांति व कल्कि जयंती
18 अगस्त, मंगलवार – स्कन्द षष्ठी व तृतीय मंगला गौरी व्रत
19 अगस्त, बुधवार – गोस्वामी तुलसीदास जयंती
20 अगस्त, गुरुवार – मासिक दुर्गाष्टमी
23 अगस्त, रविवार – श्रावण पुत्रदा एकादशी
24 अगस्त, सोमवार – चतुर्थ (अंतिम) श्रावण सोमवार व दामोदर द्वादशी
25 अगस्त, मंगलवार – चतुर्थ मंगला गौरी व्रत व भौम प्रदोष व्रत
26 अगस्त, बुधवार – ओणम व ऋग्वेद उपाकर्म
27 अगस्त, गुरुवार – श्रावण पूर्णिमा, झूलन पूर्णिमा व हयग्रीव जयंती
28 अगस्त, शुक्रवार – रक्षाबंधन, वरलक्ष्मी व्रत, गायत्री जयंती, नारली पूर्णिमा व चंद्र ग्रहण (भारत में अदृश्य)
31 अगस्त, सोमवार – कजरी तीज, बहुला चतुर्थी और हेरम्ब संकष्टी
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर हो या दुकान, तिजोरी की सही जगह क्या है? जानें कुबेर दिशा के वास्तु नियम और धन वृद्धि के उपाय
दो-दो ग्रहण का संयोग
इस बार अगस्त 2026 माह में दो ग्रहण लगने वाले हैं, एक सूर्य ग्रहण और दूसरा चंद्र ग्रहण:
सूर्य ग्रहण: 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या पर.
चंद्र ग्रहण: 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन.
आपको बता दें, ये दोनों ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे, इसलिए यहां इनका कोई धार्मिक महत्व, जैसे सूतक आदि नहीं माना जाएगा.
सावन 2026 सोमवार
इस बार सावन के चारों सोमवार अगस्त महीने में ही हैं. पहला सावन सोमवार 3 अगस्त को है, दूसरा 10 अगस्त को, तीसरा 17 अगस्त को और चौथा 24 अगस्त को. इन दिनों भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. हर सोमवार को भोलेनाथ को जल चढ़ाने और रुद्राभिषेक करने का बहुत महत्व है.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: पति-पत्नी की ये 5 गलतियां बन जाती हैं गरीबी और कलह की बड़ी वजह, आज ही छोड़ें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 hr agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 hr agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
3 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
7 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
23 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines