---विज्ञापन---

Religion angle-right

Astro Tips: रोजाना पत्नी के पैर छूने से होगा कमाल, जल्द बन जाएंगे धनवान!

Astro Tips For Money: धार्मिक मान्यता के अनुसार, रोजाना स्त्रियों के दो अंगों को स्पर्श करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होने लगता है।

---विज्ञापन---

Astro Tips For Money: हिंदू धर्म में हर एक औरत को देवी के समान माना जाता है। कन्या पूजन में तो खासतौर पर लड़कियों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस घर में बेटी, बहू और सास खुश रहती है। उनको सम्मान दिया जाता है। उनकी हर एक इच्छा को पूरा किया जाता है। वहां पर सदा देवी-देवताओं का वास रहता है। इसके अलावा उस घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, रोजाना स्त्रियों के कुछ अंगों को छूना शुभ होता है। इससे उन पर देवी-देवताओं का तो आशीर्वाद बना ही रहता है। साथ ही उन्हें धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं शास्त्रों में बताए गए स्त्रियों के उन अंगों के बारे में, जिन्हें रोजाना स्पर्श करना शुभ होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- पति-पत्नी बेडरूम में कभी न करें ये 5 काम, वरना कुंडली ही नहीं जेब पर भी पड़ेगा बुरा असर!

पैर

शास्त्रों में बताया गया है कि हर एक आदमी को रोजाना सुबह अपनी मां, पत्नी और घर में मौजूद सभी वृद्ध महिलाओं के पैर छूने चाहिए। इससे व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य जाग सकता है।

---विज्ञापन---

हथेली

हिंदू शास्त्रों में बताया गया है कि हर एक व्यक्ति को सुबह उठते ही अपनी पत्नी की हथेलियों को स्पर्श करना चाहिए। इससे उनका भाग्य मजबूत होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, स्त्रियों के हाथों की हथेलियों में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर कोई व्यक्ति रोजाना अपने मन में मां लक्ष्मी का ध्यान करके अपनी पत्नी की हथेली को छूता है, तो इससे माता लक्ष्मी उनसे प्रसन्न होती हैं। माना जाता है कि जिस भी व्यक्ति पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद होता है, उसे जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा कुछ ही समय में उसके हर बिगड़े काम बनने लगते हैं।

ये भी पढ़ें- होने वाले पति-पत्नी से भूलकर भी न छिपाएं 3 बातें, वरना तलाक का खतरा

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: May 02, 2024 01:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola