---विज्ञापन---

Religion angle-right

पति-पत्नी बेडरूम में कभी न करें ये 5 काम, वरना कुंडली ही नहीं जेब पर भी पड़ेगा बुरा असर!

Bedroom Vastu Tips: पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत हो, इसके लिए वास्तु शास्त्र में कई नियमों के बारे में बताया गया है। आज हम आपको पति-पत्नी के उन 5 ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गलती से भी उन्हें बेडरूम में नहीं करने चाहिए। नहीं तो उन्हें जीवनभर पछताना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

Bedroom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में जीवन को खुशहाल बनाने के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि अगर व्यक्ति उन नियमों का पालन करता है, तो उसके घर-परिवार में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती है।

आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताए गए उन 5 कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गलती से भी पति-पत्नी को बेडरूम में नहीं करने चाहिए। नहीं तो इससे कुंडली में उनके ग्रह तो कमजोर होंगे ही। साथ ही पति-पत्नी के बीच मनमुटाव भी बढ़ सकता है। आइए जानते हैं उन 5 कामों के बारे में।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shani Nakshtra: शनि का नक्षत्र परिवर्तन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, होगा धन लाभ

संबंध

बेडरूम में पति-पत्नी को कभी भी लोहे के बेड पर संबंध नहीं बनाने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, लोहे के बेड पर संबंध बनाने से कुंडली में ग्रह कमजोर होते हैं, जिसका सीधा असर उनकी हेल्थ पर पड़ता है।

---विज्ञापन---

खाना

बेडरूम के बेड पर बैठकर कभी भी पति-पत्नी को खाना नहीं खाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से उन्हें धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

पूजा

शास्त्रों के अनुसार, पति-पत्नी को कभी अपने बेडरूम में किसी भी देवी-देवता की पूजा नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा बेडरूम में कभी भी मंदिर को स्थापित नहीं करना चाहिए। इससे आपको पाप लग सकता है।

---विज्ञापन---

आईना

शास्त्रों में बताया गया है कि बेडरूम में पति-पत्नी को कभी भी आईना नहीं लगाना चाहिए। सोते समय अगर पति-पत्नी की नजर आईने पर पड़ती है, तो इससे उन्हें वास्तु दोष लग सकता है।

मृत व्यक्ति की फोटो

शास्त्रों में बताया गया है कि पति-पत्नी को बेडरूम में कभी भी मृत व्यक्ति की फोटो नहीं लगानी चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच लड़ाई हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chanakya Neeti: तरक्की पाने के लिए फॉलो करें चाणक्य की ये 5 बातें, कभी नहीं पड़ेंगे मुश्किलों में

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24  इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---

First published on: May 01, 2024 02:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola