Astro Tips: रात को सोने से पहले कभी नहीं करने चाहिए ये 5 काम, वरना पड़ सकता है पछताना

Astro Tips: व्यक्ति जाने-अनजाने में कई ऐसी गलतियां करता है जिसके कारण उसे जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है. व्यक्ति को रात के समय सोने से पहले कई कामों को करने से बचना चाहिए.

Astro Tips

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Astro Tips: व्यक्ति को रात को सोने से पहले कई कामों को करने से बचना चाहिए. आप रात को सोते समय इन कामों को करते हैं तो इससे आपको पछताना पड़ सकता है. इसके कारण आपके जीवन में परेशानियां आ सकती है. रात को सोने से पहले इन काम को करने की वजह से मानसिक तनाव, बीमारियों और धन हानि का सामना करना पड़ सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि, सोने से पहले आप किन कामों को करने से बचें.

रात को सोने से पहले न करें ये 5 काम

कपड़े भिगोकर न रखें

Advertisment

आप रात के समय कपड़ों को बाल्टी में भिगोगर रखते हैं तो इससे नुकसान हो सकता है. आपको इस गलती के कारण परेशान होना पड़ सकता है. वास्तु के अनुसार, रात के समय कपड़ों को भिगोकर रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है इससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है.

आटा गूंथकर न रखें

कभी भी खाना बनाने के बाद गूंथा हुआ बचा आटा नहीं रखना चाहिए. लोग सुबह जल्दी काम करने के चक्कर में रात को ही आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए. वास्तु में इसे अशुद्धता का प्रतीक माना जाता है इस गलती को करने से बचें.

विज्ञापन

गंदे बिस्तर पर न सोएं

विज्ञापन

कई लोग गंदे और अस्त-व्यस्त बिस्तर पर ही सो जाते हैं व्यक्ति को ऐसी गलती करने से बचना चाहिए. आप रात को सोने से पहले बिस्तर को साफ करें और इसके बाद ही सोएं.

झूठ बोलकर न सोएं

विज्ञापन

इंसान दिन में कई बार झूठ बोलता है रात को सोने से पहले कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए. आपको अपनी गलती और झूठ को स्वीकार करके सोना चाहिए. आप सोने से पहले उससे माफी मांगे जिससे झूठ बोला है.

भगवान का स्मरण किए बिना न सोएं

विज्ञापन

कई लोग ऐसा करते हैं कि, भगवान का स्मरण किये बिना सो जाते हैं. इस गलती को नहीं करना चाहिए. आपको ऐसा काम बिल्कुल नहीं करना चाहिए. रात को सोने से पहले भगवान का स्मरण करें और दिनभर की गई गलतियों के लिए माफी मांगें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ