Jyotish Shastra Tips: आमतौर पर घर में सबसे पहले महिलाएं ही सुबह सोकर उठती हैं। जहां एक तरफ पति का टिफिन पैक करना होता है। वहीं दूसरी तरफ बच्चों को तैयार करके स्कूल भेजना होता है। ऐसे में महिलाएं सुबह जल्दी नहा लेती हैं और नहाने के बाद की गई अपनी कुछ गलतियों पर ध्यान नहीं देती हैं, जिसका नकारात्मक प्रभाव उनके जीवन पर तो पड़ता है ही। साथ ही कहीं न कहीं परिवारवालों के जीवन पर भी देखने को मिलता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महिलाओं को नहाने के बाद कुछ काम नहीं करने चाहिए। इससे कुंडली में नवग्रहों की स्थिति कमजोर होने लगती है, जिसका सीधा असर व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। चलिए जानते हैं महिलाओं को नहाने के बाद कौन-कौन सी गलतियों को करने से बचना चाहिए।
गीले कपड़े
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नहाने के बाद कपड़ों को गीला नहीं करना चाहिए। वहीं ज्यादातर महिलाओं की आदत होती है कि वो नहाने के बाद कपड़ों को गीला करके बाथरूम में छोड़ देती हैं ताकी बाद में उन्हें धो सके, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होती है, जिससे व्यक्ति के अंदर आलस बढ़ता है। उसका किसी भी काम में मन नहीं लगता है। इसके अलावा फेफड़े और दिल से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए सूर्य देवता को रोजाना अर्घ्य देना चाहिए। इसके अलावा जरूरतमंदों को दान भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 12 राशियां लग्न अनुसार करें नौकरी से जुड़े ये महाउपाय! जानें पंडित सुरेश पांडेय से
बाल
अधिकतर महिलाओं की आदत होती है कि वो बाल धोने के बाद टूटे हुए बालों को बाथरूम में ही छोड़ देती हैं। अगर आप भी ऐसा ही करती हैं, तो संभल जाइए क्योंकि आपकी इस गलती के कारण कुंडली में दो ग्रहों की स्थिति कमजोर हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि बाथरूम में टूटे हुए बालों को छोड़ने से मंगल और शनि देवता नाराज होते हैं। इससे आपको करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा अकस्मात धन हानि भी हो सकती है।
गंदा पानी
आमतौर पर लोगों की आदत होती है कि वो नहाने के बाद बाथरूम को गंदा ही छोड़ देते हैं। जगह-जगह पर साबुन का गंदा पानी और बाल पड़े रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आपकी इस गलती से राहु और केतु देवता आपसे नाराज हो सकते हैं। इसके अलावा आपको शनि देव के गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे कहीं न कहीं जीवन में सफलता मिलने में परेशानी होती है। साथ ही सेहत और घर की सुख-शांति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
ये भी पढ़ें- केतु के नक्षत्र परिवर्तन से ये 5 राशियां होंगी मालामाल! सोने की तरह चमकेगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
26 mins agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 hr ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
3 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
4 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
6 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
23 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines