Kaalchakra News24 Today

Kaalchakra: 12 राशियां लग्न अनुसार करें नौकरी से जुड़े ये महाउपाय! जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra News24 Today: दिन रात मेहनत करने के बाद भी क्या प्रमोशन नहीं हो रहा है? अच्छी खासी पढ़ाई करने के बाद जॉब नहीं लग रही है या सैलरी न बढ़ने की समस्या से परेशान हैं? अगर हां, तो ऐसे में आप ज्योतिष शास्त्र की मदद ले सकते हैं। चलिए जानते हैं नौकरी से जुड़े महाउपायों के बारे में।

पंडित सुरेश पांडेय (Kaalchakra News24 Today): वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली दो तरीकों से देखी जा सकती है। पहला तरीका है जन्म कुंडली और दूसरा तरीका है लग्न की मदद से कुंडली को देखना। जैसे 12 राशियां होती हैं। ठीक वैसे ही 24 घंटे में 12 लग्न का भोग होता है। अगर व्यक्ति अपने लग्न अनुसार, कुछ उपाय करता है, तो उसे जीवन में सफलता मिल सकती है। साथ ही उसकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार, 12 राशियों के लोग अगर लग्न अनुसार नौकरी से जुड़े कुछ महाउपाय करते हैं, तो उन्हें जल्द ही सफलता मिलती है। जैसे कि जिस व्यक्ति का जन्म मेष लग्न में हुआ है, उसे हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए। इसके अलावा अगर वो रोजाना हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र का जाप करता है, तो उनका प्रमोशन जल्द ही हो सकता है। इसके अलावा सैलरी बढ़ने की भी संभावना बढ़ जाती है। वहीं वृषभ लग्न के लोगों को अगर नौकरी में तरक्की चाहिए, तो इसके लिए वह पीले पुखराज को धारण कर सकते हैं। इससे उन्हें विदेश में नौकरी करने का भी अवसर मिल सकता है।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको लग्न अनुसार सभी 12 राशियों के महाउपायों के बारे में विस्तार से बताएंगे। अगर आपकी भी नौकरी नहीं लग रही है या अच्छी जॉब का इंतजार है, तो जॉब से जुड़े महाउपायों के बारे में जानने के लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ