Ashadh Month 2026 Start Date: हिंदू पंचांग का चौथा महीना आषाढ़ होता है. यह महीना भगवान विष्णु की अराधना करने और सूर्यदेव की उपासना करने के लिए खास होता है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, जून या जुलाई में आषाढ़ महीना आता है. गर्मी से राहत और मानसून की शुरुआत के तौर पर यह महीना बेहद खास होता है. साल 2026 में आषाढ़ महीना कब से कब तक रहेगा आइये इसके बारे में जानते हैं.
कब से होगी आषाढ़ माह की शुरुआत?
ज्येष्ठ पूर्णिमा के बाद आषाढ़ माह का आरंभ हो जाएगा. द्रिक पंचांग के अनुसाप, ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून को है. ऐसे में इसके अगले दिन यानी 30 जून से आषाढ़ माह का आरंभ होगा. आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि 30 जून को सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी. इसका समापन 1 जुलाई की सुबह होगा. प्रतिपदा तिथि 1 जुलाई को होगी. आषाढ़ माह का समापन 29 जुलाई 2026 दिन बुधवार को होगा.
ये भी पढ़ें – Vidur Niti: लाइफ की मुश्किलें बढ़ाती हैं ये 4 बुरी आदतें, तरक्की में बनती हैं बाधा, आज ही छोड़ दें
आषाढ़ माह का आध्यात्मिक महत्व
आध्यात्मिक दृष्टि से आषाढ़ का महीना बेहद खास और शुभ माना जाता है. आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी से चातुर्मास का आरंभ होता है. इस दिन से विष्णु भगवान निद्रा योग में चले जाते हैं. आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है. यह महीना तप, साधना, गुरु-भक्ति और आत्मचिंतन के लिए महत्वपूर्ण होता है. विष्णु भगवान की भक्ति और सूर्यदेव की उपासना के लिए आषाढ़ का महीना शुभ होता है. इस महीने में दान-पुण्य करने से लाभ मिलता है.
आषाढ़ माह से जुड़ी खास बातें
धार्मिक महत्व के अलावा भी यह महीना बेहद खास होता है. आषाढ़ महीने से वर्षा ऋतु का आरंभ होता है. यह समय खेती के लिए अच्छा होता है. बारिश होने से प्रकृति में बदलाव आता है. लोगों को गर्मी से राहत मिलती है. आषाढ़ को मानसून के आगमन का प्रतीक माना जाता है. इसी वजह से यह महीना खेती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है.
ये भी पढ़ें – Mahabharata Story: आज भी धरती पर भटक रहा है महाभारत का ये योद्धा, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
13 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
17 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
18 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
19 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
21 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines