Ashadh Month 2026: कब से हो रही है आषाढ़ माह की शुरुआत? जानिए आध्यात्मिक महत्व और खास बातें

Ashadh Month 2026: अब जल्द ही हिंदू पंचांग के चौथा महीने आषाढ़ की शुरुआत होने वाली है. यह महीना वर्षा ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती है. इसके साथ ही आषाढ़ महीने का विशेष धार्मिक महत्व है. आइये इसके बारे में जानते हैं.

VISHNU JI.jpg

Photo Credit- News24GFX

Ashadh Month 2026 Start Date: हिंदू पंचांग का चौथा महीना आषाढ़ होता है. यह महीना भगवान विष्णु की अराधना करने और सूर्यदेव की उपासना करने के लिए खास होता है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, जून या जुलाई में आषाढ़ महीना आता है. गर्मी से राहत और मानसून की शुरुआत के तौर पर यह महीना बेहद खास होता है. साल 2026 में आषाढ़ महीना कब से कब तक रहेगा आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कब से होगी आषाढ़ माह की शुरुआत?

ज्येष्ठ पूर्णिमा के बाद आषाढ़ माह का आरंभ हो जाएगा. द्रिक पंचांग के अनुसाप, ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून को है. ऐसे में इसके अगले दिन यानी 30 जून से आषाढ़ माह का आरंभ होगा. आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि 30 जून को सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी. इसका समापन 1 जुलाई की सुबह होगा. प्रतिपदा तिथि 1 जुलाई को होगी. आषाढ़ माह का समापन 29 जुलाई 2026 दिन बुधवार को होगा.

विज्ञापन

आषाढ़ माह का आध्यात्मिक महत्व

आध्यात्मिक दृष्टि से आषाढ़ का महीना बेहद खास और शुभ माना जाता है. आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी से चातुर्मास का आरंभ होता है. इस दिन से विष्णु भगवान निद्रा योग में चले जाते हैं. आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है. यह महीना तप, साधना, गुरु-भक्ति और आत्मचिंतन के लिए महत्वपूर्ण होता है. विष्णु भगवान की भक्ति और सूर्यदेव की उपासना के लिए आषाढ़ का महीना शुभ होता है. इस महीने में दान-पुण्य करने से लाभ मिलता है.

विज्ञापन

आषाढ़ माह से जुड़ी खास बातें

धार्मिक महत्व के अलावा भी यह महीना बेहद खास होता है. आषाढ़ महीने से वर्षा ऋतु का आरंभ होता है. यह समय खेती के लिए अच्छा होता है. बारिश होने से प्रकृति में बदलाव आता है. लोगों को गर्मी से राहत मिलती है. आषाढ़ को मानसून के आगमन का प्रतीक माना जाता है. इसी वजह से यह महीना खेती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ