हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Vastu Tips: सावधान! कहीं आपके घर में भी इन जगहों पर तो नहीं लगा है शीशा, परछाई की तरह चिपका रहेगा दुर्भाग्य

आईना एक शक्तिशाली वास्तु तत्व है, जो घर की ऊर्जा को बदल सकता है। बस जरूरत है इसे सही दिशा, सही स्थिति और सही प्रकार से लगाने की। आइए जानते हैं, घर में किन स्थानों पर शीशा या आईना लगाने से बचना चाहिए, ताकि घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास हो?

विज्ञापन

घर की सजावट में आईना एक अहम भूमिका निभाता है। यह न सिर्फ घर को सुंदर बनाता है, बल्कि कमरे को बड़ा और रोशन भी दिखाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, आईना गलत दिशा या स्थान पर लगाया जाए तो यह सौंदर्य नहीं, बल्कि दुर्भाग्य की परछाईं बन सकता है। अगर आपके घर में भी आईना गलत जगह पर लगा है, तो यह समय है उसे सुधारने का। आइए जानते हैं शीशे से जुड़ी कुछ जरूरी वास्तु टिप्स।

प्राकृतिक प्रकाश वाली जगह पर लगाएं आईना

वास्तु के अनुसार, शीशा हमेशा ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां प्राकृतिक रोशनी अच्छी मात्रा में आती हो। जैसे खिड़की के पास या ऐसे कमरे में जहां सूरज की किरणें आती हों। अंधेरी और बंद जगहों पर रखा आईना नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, जिससे घर का माहौल भारी और अशांत हो सकता है।

ये भी पढ़ें: धन-समृद्धि की चाबी यह पौधा, शनिवार की रात इन 5 उपायों से पाएं सौभाग्य का वरदान

विज्ञापन

बेडरूम में बेड के सामने आईना न लगाएं

सोने वाले कमरे में शीशा लगाने से पहले विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अगर शीशा बेड के ठीक सामने है, तो यह मानसिक अशांति, तनाव और वैवाहिक जीवन में कलह का कारण बन सकता है। वास्तु विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे रात को सोते समय ऊर्जा का संतुलन बिगड़ता है, जो नींद और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालता है।

टूटा हुआ या दरार वाला आईना तुरंत हटाएं

घर में अगर कोई शीशा टूट गया है या उसमें दरार आ गई है, तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटा हुआ शीशा दुर्भाग्य, आर्थिक हानि और मानसिक तनाव का प्रतीक होता है। ऐसे आईने न केवल अशुभ ऊर्जा फैलाते हैं, बल्कि घर के विकास में भी रुकावट बनते हैं।

विज्ञापन

मुख्य दरवाजे या खिड़कियों पर पारदर्शी कांच से बचें

अगर आपके घर के मुख्य दरवाजे या खिड़कियों पर कांच लगाया गया है, तो यह ध्यान रखें कि वह पारदर्शी न हो। पारदर्शी कांच से घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है। इसकी जगह धुंधला या अपारदर्शी कांच का इस्तेमाल करें, जिससे गोपनीयता भी बनी रहे और ऊर्जा का संतुलन भी।

आईने की दिशा का रखें ध्यान

वास्तु के अनुसार, उत्तर या पूर्व दिशा में शीशा लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और समृद्धि का द्वार खुलता है। वहीं दक्षिण दिशा में शीशा लगाना अशुभ होता है क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को खींचता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  Tulsi Ke Niyam: इन तिथियों पर भूल से भी न तोड़ें तुलसी, वरना लगता है ब्रह्म हत्या जैसा पाप

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola