सभी पापों से मुक्ति दिलाने वाली अपरा एकादशी कब, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व

Apara Ekadashi 2024: अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से की जाती है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा-पाठ करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। तो आइए अपरा एकादशी की शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व के बारे में जानते हैं।

Apara Ekadashi 2024
विज्ञापन

Apara Ekadashi 2024: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए एकादशी की तिथि बहुत ही शुभ मानी जाती है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से पूजा-पाठ करने से सुख-शांति मिलती है। ज्योतिषियों के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करने से महापापों से मुक्ति मिल जाती हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार, अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के त्रिविक्रम स्वरुप की पूजा की जाती है। बता दें कि अपरा एकादशी को लेकर सभी लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है कि अपरा एकादशी कब है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि अपरा एकादशी कब है, शुभ तिथि क्या है, मुहूर्त क्या है और महत्व क्या है।

Advertisment

कब है अपरा एकादशी

वैदिक पंचांग के अनुसार, अपरा एकादशी का व्रत 2 जून 2024 दिन रविवार को है। एकादशी तिथि की शुरुआत 2 जून को सुबह 5 बजकर 05 मिनट पर होगी और समाप्ति अगले दिन यानी सोमवार को मध्य रात्रि के 2 बजकर 42 मिनट पर होगी। उदया तिथि अनुसार, अपरा एकादशी 2 जून को मनाई जाएगी।

पारण का शुभ समय

वैदिक पंचांग के अनुसार, अपरा एकादशी का पारण का शुभ समय 3 जून को सुबह 8 बजकर 51 मिनट से लेकर सुबह के 10 बजकर 35 मिनट तक है। इस शुभ मुहूर्त में एकादशी पर्व का पारण कर सकते हैं।

अपरा एकादशी पूजा शुभ मुहूर्त

अपरा एकादशी के दिन चौघड़िया का शुभ मुहूर्त सुबह के 07 बजकर 07 मिनट से लेकर सुबह के 08 बजकर 51 मिनट तक है। उसके बाद लाभ चौघड़िया सुबह के 08 बजकर 51 मिनट से लेकर सुबह के 10 बजकर 35 मिनट तक है। उसके बाद अमृत चौघड़िया सुबह के 10 बजकर 35 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक है।

विज्ञापन

अपरा एकादशी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो लोग इस दिन व्रत रखते हैं उन पर भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते हैं। साथ ही उन पर अपनी कृपा भी बनाए रखते हैं। जीवन की सारी परेशानियां दूर करते हैं। घर परिवार में सुख-शांति आती है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। सभी कार्य में सफलता मिलती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ