Kaalchakra

Kaalchakra: दिशाओं और ग्रहों का 12 राशियों के जीवन पर कैसे पड़ता है प्रभाव? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra News24 Today: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में ग्रह और नक्षत्र को विशेष महत्व है। ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के प्रभावित होने से व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा उसके साथ कोई अनहोनी घटना भी घट सकती है।

पंडित सुरेश पांडेय (Kaalchakra News24 Today): अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए व्यक्ति हर संभव प्रयास करता है। उसे किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए वो पैसे कमाने के लिए कड़ी मेहनत भी करता है, लेकिन अनहोनी कभी भी किसी के साथ घट सकती है। समय रहते अगर आपको अनहोनी के बारे में पता चल जाए, तो उससे आप बच सकते हैं। हिंदू धर्म में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिसकी मदद से भविष्य में होने वाली अनहोनी के बारे में उसे पहले ही पता चल सकता है। हिंदू शास्त्र के अनुसार, दिशाओं और ग्रहों का 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा दिशाओं और ग्रहों का अनहोनी से भी संबंध होता है। घर में मौजूद कुछ दिशाओं का संबंध सीधे व्यक्ति की कुंडली से होता है, जिसकी स्थिति सही न होने की वजह से उसे जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जब व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति खराब होती है, तो उसकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में उसके साथ आए दिन कोई न कोई अनहोनी घटना घटने लगती है, लेकिन अगर वह दिशाओं और ग्रहों को मजबूत करता है, तो वो अनहोनी घटनाओं को रोक सकता है।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताएंगे कि समय रहते आप अनहोनी घटनाओं की आहट को कैसे पहचान सकते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्या आज या कल आपके साथ कोई अनहोनी घटना घटने वाली है या नहीं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ