Astro Tips: रोज की टेंशन से हैं परेशान तो इन ज्योतिषीय उपायों से दूर करें एंग्जाइटी और डिप्रेशन

Anxiety Depression Remedies: अगर आप मानसिक रूप से तनाव में रहते हैं और हर समय दिमाग में विचार चलते रहते हैं तो मानसिक शांति के लिए ज्योतिषीय उपाय कर सकते हैं. आप इन ज्योतिषीय उपायों से एंग्जाइटी और डिप्रेशन को दूर कर सकते हैं.

Anxiety Depression Remedies

Anxiety Depression Remedies: व्यक्तियों की कुंडली में ग्रहों के प्रभाव से जीवन पर असर पड़ता है. कुंडली में ग्रह स्थिति ठीक न होने पर एंग्जाइटी और डिप्रेशन की परेशानी होती है. लोग इसे दूर करने के लिए कई उपाय करते हैं. थेरेपी और दवाओं का सहारा लेते हैं. अगर इन सब के बाद भी एंग्जाइटी-डिप्रेशन दूर नहीं हो रही है तो आप इन्हें दूर करने के लिए आप ज्योतिषीय उपाय कर सकते हैं. ज्योतिषीय उपाय करने से आप मन को शांत कर एंग्जाइटी-डिप्रेशन दूर कर सकते हैं. इसके लिए आप चंद्रमा, सूर्य और राहु-केतु से जुड़े ज्योतिषीय उपायों को कर सकते हैं.

विज्ञापन

एंग्जाइटी-डिप्रेशन दूर करने के लिए उपाय

सूर्य ग्रह से जुड़े उपाय

विज्ञापन

आत्मविश्वास में वृद्धि और शरीर में ऊर्जा के संचार के लिए आपकी कुंडली में सूर्य का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है. आपको सूर्य मजबूत करने के लिए ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए और सूर्यदेव को सुबह अर्घ्य देना चाहिए. आप महीने भर इस उपाय को करते हैं तो इसका परिणाम देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

चंद्रमा से जुड़े उपाय

चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है. इसका प्रभाव मन पर पड़ता है. आप मानसिक शांति के लिए सोमवार के दिन स्नान कर सफेद चंदन का तिलक लगाएं. इसके साथ ही दूध और चावल की खीर बनाकर मंदिर में दान करें. आप 21 दिनों तक इस उपाय को कर सकते हैं. इससे आपको मानसिंक शांति मिलेगी और एंग्जाइटी-डिप्रेशन दूर होगा.

विज्ञापन

राहु-केतु से जुड़े उपाय

राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव के कारण लोग परेशान रहते हैं. आप इन दोष को दूर करने के लिए हनुमान जी का पूजा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं. हनुमान चालीसा के पाठ से राहु-केतु के बुरे प्रभाव को कम कर सकते हैं. इन उपायों को करने से चिंता और अनावश्यक भ्रम को दूर कर सकते हैं.

विज्ञापन

गुरु ग्रह से जुड़े उपाय

आपको मन के बुरे विचारों को दूर करने और सकारात्मक सोच के लिए गुरु ग्रह से जुड़े उपाय करने चाहिए. आप गुरुवार के दिन केले के पौधे की पूजा करें और केले के पौधे की पूजा करें. पीली मिठाई का भोग लगाएं और ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ मंत्र का जाप करें. इससे मनोबल मजबूत होता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ