हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Ants in House Meaning: घर में चींटियों का लाइन में चलते हुए दिखाई देना कैसा होता है? शकुन शास्त्र से जानें शुभ-अशुभ फल

Ants in House Meaning: आने वाला समय व्यक्ति के लिए अच्छा या बुरा कैसे रहेगा, इस बारे में वो शकुन शास्त्र की मदद से जान सकता है. शकुन शास्त्र में उन मामूली चीजों के बारे में भी बताया गया है, जिनसे भविष्य के अहम संकेत मिलते हैं. इसी में से एक चींटियां भी हैं, जो कब शुभ और अशुभ संकेत देती हैं उस बारे में आप यहां पर जानेंगे.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Ants in House Meaning: क्या आपको भी अपने घर में आएदिन चींटियों की लाइन निकलते हुए दिख जाती है? अगर हां, तो ये शकुन शास्त्र के नजरिए से कोई साधारण बात नहीं है. शकुन शास्त्र में इसे एक महत्वपूर्ण संकेत माना है, जिससे भविष्य की शुभ और अशुभ दोनों तरह की घटनाओं का संकेत मिलता है. दरअसल, शकुन शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जिससे दिनभर की घटनाओं से जुड़े सकारात्मक व नकारात्मक बदलाव के संकेत मिलते हैं. चलिए अब जानते हैं घर में चींटियों की लाइन दिखाई देने से जुड़े अहम संकेतों के बारे में.

काली चींटियों की लाइन दिखाई देना

घर के अंदर काली चींटियों का एक लाइन में चलते हुए दिखाई देना काफी शुभ होता है. ये दर्शाता है कि आने वाले समय में आपकी प्रगति होने वाली है. साथ ही धन की कमी से छुटकारा मिलेगा. इसके अलावा इसे किसी सफल यात्रा का भी संकेत माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Past Life Signs: ये 5 संकेत बताते हैं पिछले जन्म में किए बहुत बुरे कर्म, इसलिए आज भुगत रहे हैं सजा

विज्ञापन

लाल चींटियों की लाइन दिखाई देना

यदि आपको अपने घर में लाल रंग की चींटियां एक लाइन में चलते हुए बार-बार दिखाई दे रही हैं तो ये शुभ संकेत नहीं है. ये दर्शाता है कि आप किसी बड़े संकट में फंसने वाले हैं. इसके अलावा सेहत में गिरावट और लड़ाई-झगड़ा भी किसी से हो सकता है.

शरीर पर काली चींटी का रेंगना

अगर आपको अपने शरीर पर काले रंग की चींटी रेंगते हुए दिखाई देती है तो इसे काफी शुभ माना जाता है. ये संकेत है कि आने वाले समय में आपको कोई बहुत बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी. साथ ही इसे जीवन में सुख-समृद्धि का अहम संकेत माना गया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Numerology: शिव, विष्णु, काली या दुर्गा जी, आपके इष्ट देव और देवी कौन है? जानें अपने मूलांक से

काली चींटी का काटना कैसा होता है?

यदि आपको काली चींटी ने काटा है तो ये शुभ संकेत है. ये दर्शाता है कि आने वाला समय आपके लिए अच्छा रहेगा. मन के मुताबिक कुछ काम आपके पूरे हो सकते हैं. इसके अलावा इसे शनि दोष से छुटकारा पाने का भी अहम संकेत शकुन शास्त्र में माना गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शकुन शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola