Ank Jyotish: सनातन धर्म में जितना महत्व वास्तु शास्त्र, ज्योतिष शास्त्र और हस्त रेखा शास्त्र का है। उतनी ही मान्यता अंक शास्त्र की भी है। अंक शास्त्र की मदद से प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली बनाई जाती है, जिसमें मूलांक और भाग्यांक का विशेष महत्व है। मूलांक व्यक्ति की जन्म तिथि से ही निकाला जाता है। अगर किसी व्यक्ति की जन्मतिथि 17 है, तो उसका मूलांक 8(1+7=8) होगा।
माना जाता है कि व्यक्ति अगर अपने मूलांक के अनुसार व्यवसाय का चयन करता है, तो इससे उसे सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही उसे कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। चलिए जानते हैं मूलांक के अनुसार व्यक्ति को कौन-सा करियर चुनना चाहिए?
ये भी पढ़ें- घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री
मूलांक 1
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 के लोगों के लिए स्वयं का व्यवसाय करना एक बेस्ट ऑप्शन है। इसके अलावा यह लोग राजनीति में भी अपना हाथ आजमा सकते है, क्योंकि इनके अंदर लीडरशिप की क्वालिटी होती है।
मूलांक 1 के प्रमुख लोग- धीरूभाई अंबानी, मुकेश अंबानी और बिल गेट्स
मूलांक 2
मूलांक 2 के लोगों को मनोरंजन या कला के क्षेत्र में अपना हाथ आजमाना चाहिए। इसके अलावा आपके लिए 9 से 5 वाली जॉब भी बेहतर रहेगी।
मूलांक 2 के प्रमुख लोग- महात्मा गांधी, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन
मूलांक 3
जिन लोगों का मूलांक 3 है, वह राजनीति में अपना करियर बना सकते हैं। इसके अलावा आपके लिए बैंक की जॉब करना भी उत्तम रहेगा।
मूलांक 3 के प्रमुख लोग- अब्राहम लिंकन, करीना कपूर खान और चार्ल्स डार्विन
मूलांक 4
अगर आपका मूलांक 4 है, तो आप हाइ-रिस्क वाले व्यवसाय में अपना करियर बनाने के बारे में सोच सकते हैं। इसके अलावा आपके लिए कला से जुड़ना भी बेहतर रहेगा।
मूलांक 4 के प्रमुख लोग- श्री रविशंकर, बराक ओबामा और अमित शाह
मूलांक 5
मूलांक 5 के लोगों की कम्युनिकेशन स्किल कमाल की होती है, ऐसे में वह काउन्सलिंग या टीचिंग में अपना करियर बना सकते हैं।
मूलांक 5 के प्रमुख लोग- प्रिंस चार्ल्स, आमिर खान और करण जौहर
मूलांक 6
मूलांक 6 के लोग फैंसी या लग्जरी आइटम्स का बिजनेस कर सकते हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स या कला के क्षेत्र से जुड़ना भी आपके लिए लाभदायक हो सकता है।
मूलांक 6 के प्रमुख लोग- सचिन तेंदुलकर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट
मूलांक 7
अगर आपका मूलांक 7 है, तो ऐसे में रिसर्च से जुड़ा कोई काम कर सकते हैं। इसके अलावा कंसल्टेंसी फर्म में काम करना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
मूलांक 7 के प्रमुख लोग- अटल बिहारी वाजपेयी, शॉन कॉनरी और निक जोनस
मूलांक 8
मूलांक 8 के लोग अपना हाथ राजनीति, आर्किटेक्चर या कला के क्षेत्र में आजमा सकते हैं। अगर आप इन क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं, तो आपको बहुत ही जल्दी सफलता मिलने की संभावना है।
मूलांक 8 के प्रमुख लोग- आशा भोंसले, नरेंद्र मोदी और विलियम शेक्सपियर
मूलांक 9
मूलांक 9 के लोगों के लिए स्पोर्ट्स या पॉलिटिक्स में जाना बेहतर रहेगा। इसके अलावा मनोरंजन के क्षेत्र में भी आप अपना हाथ आजमा सकते हैं।
मूलांक 9 के प्रमुख लोग- सोनिया गांधी, अक्षय कुमार और सलमान खान
ये भी पढ़ें- जन्मतिथि से कैसे निकालते हैं मूलांक और भाग्यांक? जानें कैसे किया जाता है कैलकुलेट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
7 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
13 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines