---विज्ञापन---

Religion angle-right

जन्मतिथि से कैसे निकालते हैं मूलांक और भाग्यांक? जानें कैसे किया जाता है कैलकुलेट

Numerology Calculator: अंक शास्त्र से प्रत्येक व्यक्ति के मूलांक और भाग्यांक का पता लगाया जाता है, जिससे व्यक्ति के आने वाले कल से लेकर व्यक्तित्व तक के बारे में पता लग जाता है। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपनी जन्मतिथि से मूलांक और भाग्यांक का पता लगा सकते हैं।

---विज्ञापन---

Numerology Calculator: हिंदू धर्म में हर एक शास्त्र का अपना महत्व है। वास्तु शास्त्र में जैसे घर में मौजूद हर एक छोटी-बड़ी चीज की सही दिशा आदि के बारे में बताया जाता है। ठीक वैसे ही अंक शास्त्र में अंकों के माध्यम से व्यक्ति के भविष्य, व्यक्तित्व और स्वभाव आदि के बारे में बताया जाता है।

अंक शास्त्र की मदद से व्यक्ति अपने मूलांक और भाग्यांक नंबर का पता लगा सकता है। आइए अब जानते हैं मूलांक और भाग्यांक में क्या अंतर होता है और कैसे इसे कैलकुलेट किया जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री

मूलांक क्या होता है?

बता दें कि मूलांक यानी व्यक्ति की जन्मतिथि होती है। अगर आपका जन्म 1 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 होगा। वहीं, जिन लोगों की जन्मतिथि 28 है। उनका मूलांक भी 1(2+8=10=1) होगा। आइए अब जानते हैं एक-एक करके सभी मूलांक के बारे में-

---विज्ञापन---

मूलांक 1

अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है।

मूलांक-2

जो लोग 2, 11, 20 और 29 तारीख को पैदा हुए होते हैं, उनका मूलांक 2 होता है।

---विज्ञापन---

मूलांक-3

जिन लोगों का जन्म 3, 12, 22 और 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है।

मूलांक-4

जो लोग 14, 13, 22 और 31 तारीख को पैदा हुए होते हैं, उनका मूलांक 4 होता है।

---विज्ञापन---

मूलांक-5

अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 5, 14 और 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है।

मूलांक-6

जो लोग 6, 15 और 24 तारीख को पैदा हुए होते हैं, उनका मूलांक 6 होता है।

---विज्ञापन---

मूलांक-7

जिन लोगों का जन्म 7, 16 और 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है।

मूलांक-8

अंक शास्त्र के अनुसार, जो लोग 8, 17 और 26 तारीख को पैदा हुए होते हैं, उनका मूलांक 8 होता है।

---विज्ञापन---

जन्मतिथि से भाग्यांक कैसे निकालते हैं?

अपने भाग्यांक नंबर का पता लगाने के लिए आपको अपनी जन्म की तारीख, महीने और साल के नंबर को जोड़ना होता है। तीनों चीजों को जोड़ने के बाद जो संख्या आती है, उसे भाग्यांक कहा जाता है। आइए अब आपको एक उदाहरण से समझाते हैं। मान लीजिए जैसे कि एक व्यक्ति की जन्मतिथि 5:10:2001 है। तो उसका भाग्यांक 1 (5+1+0+2+0+0+1) होगा।

यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सभी कार्य में मिलेगी सफलता

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Mar 23, 2024 04:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola