Ank Jyotish: मूलांक के अनुसार चुनें करियर, जल्द मिलेगी सफलता!

Ank Jyotish Shastra: अंक ज्योतिष के अनुसार, अगर व्यक्ति अपना करियर मूलांक के अनुसार चुनता है, तो उसे सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका मूलांक क्या है और आपके लिए किस क्षेत्र में करियर बनाना लाभदायक होगा? तो चलिए जानते हैं इन्हीं सभी सवालों के जवाब।

Ank Jyotish
विज्ञापन

माना जाता है कि व्यक्ति अगर अपने मूलांक के अनुसार व्यवसाय का चयन करता है, तो इससे उसे सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही उसे कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। चलिए जानते हैं मूलांक के अनुसार व्यक्ति को कौन-सा करियर चुनना चाहिए?

विज्ञापन

मूलांक 1

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 के लोगों के लिए स्वयं का व्यवसाय करना एक बेस्ट ऑप्शन है। इसके अलावा यह लोग राजनीति में भी अपना हाथ आजमा सकते है, क्योंकि इनके अंदर लीडरशिप की क्वालिटी होती है।

विज्ञापन

मूलांक 1 के प्रमुख लोग- धीरूभाई अंबानी, मुकेश अंबानी और बिल गेट्स

मूलांक 2

मूलांक 2 के लोगों को मनोरंजन या कला के क्षेत्र में अपना हाथ आजमाना चाहिए। इसके अलावा आपके लिए 9 से 5 वाली जॉब भी बेहतर रहेगी।

विज्ञापन

मूलांक 2 के प्रमुख लोग- महात्मा गांधी, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Tripathi (@astrologereeshan)

विज्ञापन

मूलांक 3

जिन लोगों का मूलांक 3 है, वह राजनीति में अपना करियर बना सकते हैं। इसके अलावा आपके लिए बैंक की जॉब करना भी उत्तम रहेगा।

मूलांक 3 के प्रमुख लोग- अब्राहम लिंकन, करीना कपूर खान और चार्ल्स डार्विन

विज्ञापन

मूलांक 4

अगर आपका मूलांक 4 है, तो आप हाइ-रिस्क वाले व्यवसाय में अपना करियर बनाने के बारे में सोच सकते हैं। इसके अलावा आपके लिए कला से जुड़ना भी बेहतर रहेगा।

मूलांक 4 के प्रमुख लोग- श्री रविशंकर, बराक ओबामा और अमित शाह

विज्ञापन

मूलांक 5

मूलांक 5 के लोगों की कम्युनिकेशन स्किल कमाल की होती है, ऐसे में वह काउन्सलिंग या टीचिंग में अपना करियर बना सकते हैं।

मूलांक 5 के प्रमुख लोग- प्रिंस चार्ल्स, आमिर खान और करण जौहर

विज्ञापन

मूलांक 6

मूलांक 6 के लोग फैंसी या लग्जरी आइटम्स का बिजनेस कर सकते हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स या कला के क्षेत्र से जुड़ना भी आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

मूलांक 6 के प्रमुख लोग- सचिन तेंदुलकर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट

विज्ञापन

मूलांक 7

अगर आपका मूलांक 7 है, तो ऐसे में रिसर्च से जुड़ा कोई काम कर सकते हैं। इसके अलावा कंसल्टेंसी फर्म में काम करना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

मूलांक 7 के प्रमुख लोग- अटल बिहारी वाजपेयी, शॉन कॉनरी और निक जोनस

विज्ञापन

मूलांक 8

मूलांक 8 के लोग अपना हाथ राजनीति, आर्किटेक्चर या कला के क्षेत्र में आजमा सकते हैं। अगर आप इन क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं, तो आपको बहुत ही जल्दी सफलता मिलने की संभावना है।

मूलांक 8 के प्रमुख लोग- आशा भोंसले, नरेंद्र मोदी और विलियम शेक्सपियर

विज्ञापन

मूलांक 9

मूलांक 9 के लोगों के लिए स्पोर्ट्स या पॉलिटिक्स में जाना बेहतर रहेगा। इसके अलावा मनोरंजन के क्षेत्र में भी आप अपना हाथ आजमा सकते हैं।

मूलांक 9 के प्रमुख लोग- सोनिया गांधी, अक्षय कुमार और सलमान खान

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ