Aniruddha Chaturthi 2026 Today: आज अनिरुद्ध चतुर्थी व्रत रखा जा रहा है. अनिरुद्ध चतुर्थी व्रत भगवान गणेश जी को समर्पित होता है. यह व्रत आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष चतुर्थी पर रखा जा रहा है. आप गणेश जी को प्रसन्न करने और जीवन से संकटों को दूर करने के लिए व्रत और पूजा कर सकते हैं. आज 17 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल चतुर्थी तिथि का आरंभ सुबह 6 बजकर 27 मिनट से हो चुका है. आज भगवान गणेश जी के अनिरुद्ध रूप की पूजा की जाती है. यह भगवान के कल्याणकारी रूपों में से एक माना जाता है. आइये अनिरुद्ध चतुर्थी पर पूजा मंत्र, विधि और आरती के बारे में जानते हैं.
अनिरुद्ध चतुर्थी व्रत पूजा मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:00 AM बजे से 04:42 AM तक
प्रातः सन्ध्या: 04:21 AM बजे से 05:23 AM तक
अभिजित मुहूर्त: 11:45 AM बजे से 12:40 PM तक
सायाह्न सन्ध्या: 07:02 PM बजे से 08:04 PM तक
निशिता मुहूर्त: 11:52 PM बजे से 12:33 AM तक, जुलाई 18
ये भी पढ़ें – Jagannath Mandir: कई रहस्यों से घिरा है पुरी का जगन्नाथ मंदिर, यहां होने वाले चमत्कार से विज्ञान भी हैरान
अनिरुद्ध चतुर्थी व्रत गणेश जी पूजा विधि
अनिरुद्ध चतुर्थी व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद लाल या पीले कपड़े पहन लें. साफ वस्त्र धारण करने के बाद पूजा स्थल की सफाई कर चौकी स्थापित करें. भगवान गणेश जी की प्रतिमा रखें और उनके समक्ष धूप और दीप जलाएं. फूल, दुर्वा, रोली, अक्षत और चंदन आदि अर्पित करें. मंत्रों का जाप करें और भगवान गणेश जी को फल और मिठाई खासकर मोदक का भोग लगाएं. आरती कर पूजा संपन्न करें.
अनिरुद्ध चतुर्थी व्रत गणेश जी मंत्र
ॐ गं गणपतये नमः
ॐ अनिरुद्धाय हुं फट् नमः
वक्रतुंड महाकाय मंत्र
वक्रतुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ,
निर्विघ्नम कुरु मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: 19 अगस्त को अश्लेशा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 5 राशियों को मिलेगी करियर में सफलता
गणेश जी की आरती
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा,
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा,
एकदन्त, दयावन्त, चार भुजा धारी
माथे पर तिलक सोहे, मूषक की सवारी,
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा,
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया,
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा,
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा
लड्डूवन का भोग लगे, संत करें सेवा,
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा,
‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा,
दीनन की लाज रखो, शम्भु सुतवारी
कामना को पूरा करो, जाऊं बलिहारी,
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा,
ये भी पढ़ें – Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त, किस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन? यहां दूर करें डेट को लेकर कन्फ्यूजन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
15 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
17 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
19 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines