Amla Navami 2025: कब है आंवला नवमी? इसी दिन से मानी जाती है सतयुग की शुरुआत, जानें महत्व और पूजा विधि

Amla Navami 2025: पंचांग के मुताबिक, कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी मनाई जाती है. आंवला नवमी को अक्षय नवमी के नाम से भी जानते हैं. इस साल आंवला नवमी किस तारीख को मनाई जाएगी चलिए जानते हैं.

Amla Navami 2025

Amla Navami 2025: हर साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को आंवला नवमी मनाई जाती है. आंवला नवमी का व्रत देवउठनी एकादशी से पहले मनाया जाता है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि, इसी दिन से सतयुग की शुरुआत हुई थी. आंवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहते हैं. आंवला नवमी पर आंवला वृक्ष की पूजा करना शुभ होता है. मान्यताओं के अनुसार, आंवले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु और शिव जी की कृपा प्राप्त होती है.

विज्ञापन

कब है आंवला नवमी? (Amla Navami 2025 Date)

आंवला नवमी कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को आंवला नवमी तिथि को मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार, इस तिथि का आरंभ 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर हो रहा है जिसका समापन अगले दिन यानी 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 3 मिनट पर होगा. धर्म शास्त्रों के मुताबिक, उदया तिथि को अधिक मान्यता दी जाती है. ऐसे में आंवला नवमी का व्रत उदया तिथि को महत्व देते हुए 31 अक्टूबर को होगा.

विज्ञापन

आंवला नवमी का महत्व (Amla Navami Significance)

आंवला नवमी के दिन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए. अगर आप स्नान के लिए नहीं जा सकते हैं तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. ऐसा करने से पाप नष्ट होते हैं और पुण्य फल की प्राप्ति होती है. आंवले के पेड़ में साक्षात भगवान विष्णु का वास माना जाता है. इस वृक्ष का धार्मिक और आध्यात्मिक के साथ ही औषधीय महत्व भी है. यह पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है.

विज्ञापन

आंवला नवमी पूजा विधि (Amla Navami Puja Vidhi)

आंवला नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर लें. इसके बाद साफ कपड़े पहनें. पूजा स्थल को साफ करके भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान को फूल, तुलसी दल, दीपक, धूप आदि अर्पित करें. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय:” मंत्र का जाप करें. आप आंवले के वृक्ष की पूजा अवश्य करें. अगर संभव हो तो आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ