Amalaki Ekadashi 2026: पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष एकादशी को आमलकी एकादशी होती है जिसे रंगभरी एकादशी के नाम से भी जानते हैं. आज 27 फरवरी को आमलकी एकादशी है. आमलकी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन व्रत करने और आंवले के वृक्ष की पूजा करने का का खास महत्व होता है. आमलकी एकादशी का व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. आपको आमलकी एकादशी के दिन कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. इस दिन कई कामों को करना वर्जित होता है और कई काम करना शुभ माना जाता है. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

आमलकी एकादशी पर क्या न करें?

आमलकी एकादशी पर आंवले के पेड़ को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए. इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा का महत्व होता है. तुलसी के पत्ते भी नहीं तोड़ने चाहिए.

---विज्ञापन---

एकादशी के दिन चावल खाना मना होता है. किसी भी एकादशी की तरह इस दिन चावल का सेवन करने से बचना चाहिए.

---विज्ञापन---

तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए. एकादशी व्रत के दिन मांस-मदिरा का सेवन न करें. प्याज-लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए.

एकादशी के दिन बाल कटवाना, नाखून काटना वर्जित माना जाता है. आपको इन गलतियों को करने से बचना चाहिए. इस दिन गुस्सा न करें और किसी से विवाद करने से बचें.

दिन के समय सोना व्रत के दिन अच्छा नहीं माना जाता है. आप एकादशी पर दिन में भजन-कीर्तन करें. दिन में सोना वर्जित होता है.

ये भी पढ़ें - Amalaki Ekadashi 2026: आज है आमलकी एकादशी, जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

आमलकी एकादशी पर क्या करें?

आमलकी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का महत्व होता है. इसके साथ ही आंवले के पेड़ की पूजा करें. आंवले के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं.

भगवान विष्णु की पूजा में पीले फूल और फल अर्पित करें. इस दिन आंवले का दान करना शुभ माना जाता है. आंवले का सेवन प्रसाद के रूप में करना चाहिए.

आमलकी एकादशी पर ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करना चाहिए. इसके साथ ही भगवान विष्णु की पूजा के साथ ही चालीसा का पाठ करें और आरती करें.

यह भी पढ़ें: Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी पर क्यों करते हैं आंवले की पूजा, जानें महत्व और प्राप्त होने वाले लाभ

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.