Bhagyashali Ratna: करियर में इंक्रीमेंट और प्रमोशन दिलाते हैं ये 5 रत्न, हर फील्ड में मिलती है सक्सेस

Bhagyashali Ratna: हर व्यक्ति महंगे रत्न नहीं पहन सकते हैं. उनके लिए उपरत्न बेहतर विकल्प बनते हैं. आइए जानते ये 5 नायाब उपरत्न कौन-से हैं, जो करियर में इंक्रीमेंट और प्रमोशन दिलाते हैं और जिसे धारण करने से हर फील्ड में सफलता मिलती है?

Bhagyashali-Ratna
1 / 9

विज्ञापन

करियर के लिए लकी जेमस्टोन

करियर के लिए लकी जेमस्टोन2 / 9

आज के समय में करियर ग्रोथ हर प्रोफेशनल की प्राथमिकता बन चुकी है. कड़ी मेहनत के बावजूद जब प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट रुक जाता है, तो लोग वैकल्पिक उपाय तलाशते हैं. ज्योतिष शास्त्र में ऐसे ही उपायों में ‘उपरत्न’ का विशेष महत्व बताया गया है. ये रत्न न केवल ऊर्जा को संतुलित करते हैं, बल्कि करियर में नई संभावनाओं के द्वार भी खोलते हैं.

विज्ञापन

उपरत्न क्यों हैं खास

उपरत्न क्यों हैं खास3 / 9

हर व्यक्ति महंगे रत्न नहीं पहन सकते हैं. ऐसे में मुख्य रत्नों के उपरत्न बेहतर विकल्प बनते हैं. ये न केवल किफायती होते हैं, बल्कि असर भी संतुलित तरीके से दिखाते हैं. ये ग्रहों की कमजोर स्थिति को संभालने में मुख्य रत्नों की तरह ही मदद करते हैं. खासकर करियर से जुड़ी बाधाओं को कम करने में इनका उपयोग बढ़ा है.

पेरिडॉट से बेहतर कम्युनिकेशन

पेरिडॉट से बेहतर कम्युनिकेशन4 / 9

पेरिडॉट को बुध ग्रह से जोड़ा जाता है. यह सोचने और बोलने की क्षमता को मजबूत करता है. ऑफिस में अपनी बात सही तरीके से रखने में मदद मिलती है. इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में आत्मविश्वास बढ़ता है. इससे प्रमोशन के मौके बेहतर हो सकते हैं.

विज्ञापन

सुनहला से बढ़ेगा धन और सम्मान

सुनहला से बढ़ेगा धन और सम्मान5 / 9

सुनहला यानी सिट्रीन को सफलता का पत्थर कहा जाता है. यह बृहस्पति से जुड़ा माना जाता है. करियर में स्थिरता और आर्थिक लाभ देने में सहायक होता है. बिजनेस करने वालों के लिए यह खास लाभकारी माना जाता है. नौकरी में भी ग्रोथ के संकेत मिलते हैं.

एमेथिस्ट से आएगी स्थिरता

एमेथिस्ट से आएगी स्थिरता6 / 9

एमेथिस्ट को शनि से संबंधित माना जाता है. यह मन को शांत करता है. काम पर फोकस बढ़ाता है. जो लोग करियर में रुकावट महसूस कर रहे हैं, उनके लिए यह उपयोगी हो सकता है. इससे अनुशासन और धैर्य विकसित होता है.

विज्ञापन

मूनस्टोन से बढ़ेगी क्रिएटिविटी

मूनस्टोन से बढ़ेगी क्रिएटिविटी7 / 9

मूनस्टोन खासतौर पर क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी माना जाता है. यह मानसिक तनाव को कम करता है. नए आइडिया लाने में मदद करता है. इससे कार्यक्षेत्र में आपकी छवि बेहतर बनती है. सीनियर्स के साथ तालमेल सुधरता है.

टाइगर आई से मिलेगा आत्मविश्वास

टाइगर आई से मिलेगा आत्मविश्वास8 / 9

टाइगर आई साहस और निर्णय क्षमता को मजबूत करता है. लीडरशिप रोल में जाने की इच्छा रखने वालों के लिए यह मददगार हो सकता है. यह डर को कम करता है. चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ाता है.

विज्ञापन

धारण करने से पहले रखें ध्यान

धारण करने से पहले रखें ध्यान9 / 9

हर रत्न का असर व्यक्ति की कुंडली पर निर्भर करता है. बिना सलाह के कोई भी रत्न पहनना ठीक नहीं माना जाता. सही धातु और सही दिन का चयन भी जरूरी होता है. ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह लेने के बाद ही इसे अपनाना बेहतर रहता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन