Adhik Maas Bhanu Saptami 2026 Today: भानु सप्तमी का पावन पर्व सूर्यदेव की पूजा के लिए खास होता है. रविवार के दिन सप्तमी तिथि पड़ने पर भानु सप्तमी का पर्व मनाया जाता है. इस बार भानु सप्तमी अधिकमास में पड़ रही है. ऐसे में आज यानी 7 जून को अधिकमास की भानु सप्तमी का महत्व और अधिक बढ़ गया है. भानु सप्तमी के दिन सूर्यदेव की पूजा करने से अच्छी सेहत और लंबी उम्र की प्राप्ति होती है. सूर्यदेव के आशीर्वाद और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए आपको यहां बताए खास उपायों को करना चाहिए.
धन-धान्य में वृद्धि के लिए उपाय
आपको धन-धान्य में वृद्धि के लिए भानु सप्तमी पर इस खास उपाय को करना चाहिए. आप एक सफेद कपड़े की पोटली में चावल बांधकर सूर्य की रोशनी में रखें. इसके बाद इसे तिजोरी में या पैसे रखने के स्थान पर रख दें. इससे धन-धान्य में वृद्धि होगी और आप आर्थिक तरक्की करेंगे.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: सावधान! गलत तरीके से घड़ी पहनना पड़ सकता है भारी, जानिए हाथ की घड़ी से जुड़े वास्तु नियम
अच्छी सेहत के लिए उपाय
स्वस्थ जीवन और दीर्घायु के लिए सूर्यदेव की उपासना करनी चाहिए. आप जमीन पर बैठकर सूर्यदेव की पूजा करें. सूर्यदेव को चंदन अर्पित करें और लंबी उम्र की कामना करें. आप सूर्यदेव की उपासना करने के साथ ही घर में सूर्य की रोशनी और हवा आने दें.
सुखी दांपत्य जीवन के लिए
सुखी दांपत्य जीवन के लिए आपको मीठे चावल बनाकर सूर्य की रोशनी में रखने चाहिए. थोड़ी देर सूर्य की रोशनी में चावलों को रखने के बाद इन्हें किसी जरूरतमंद को दान कर दें. इससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी.
ये भी पढ़ें – Adhik Maas Kalashtami 2026: पुरुषोत्तम मास कालाष्टमी पर जरूर करें ये उपाय, इन गलतियों से रहें दूर
भाग्य मजबूत करने के लिए
भाग्य मजबूत करने के लिए सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करें. इसके साथ ही सूर्यदेव को पुष्प, गंध और गुड़ अर्पित करें. सूर्यदेव से सुखी जीवन की प्रार्थना करें. ऐसा करने से आपका भाग्य मजबूत होगा. इन सभी के साथ ही आपको सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए.
जरूर करें सूर्यदेव के मंत्रों का जाप
- ॐ घृणिः सूर्याय नमः
- ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं नमः
- ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः
- ॐ भास्कराय विद्महे, महातेजाय धीमहि, तन्नो सूर्यः प्रचोदयात्॥
ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 8 वाले लोग? जानिए इनका स्वभाव, करियर और जीवन से जुडे़ राज
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
5 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
7 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
22 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines