Jagaddhatri Mata Ki Aarti। जगद्धात्री माता की आरती: मां जगद्धात्री को प्रसन्न करने के लिए करें आरती। Jai Jai Jagaddhatri Mata Aarti Lyrics in Hindi

Jagaddhatri Mata Ki Aarti: देवी जगद्धात्री को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा के बाद आरती अवश्य करनी चाहिए. देवी जगद्धात्री की आरती करने से उनकी कृपा सदा बनी रहती हैं.

Jagaddhatri Mata Ki Aarti

Jagaddhatri Mata Ki Aarti Lyrics in Hindi: देवी जगद्धात्री की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है. देवी जगद्धात्री के नाम का अर्थ है जगत की धारिणी, यानी जो जगत का पालन करती हैं. ऐसा माना जाता है कि, मां जगद्धात्री ब्रह्मांड का पोषण करती हैं. इन्हें शक्ति, धैर्य और नियंत्रण की देवी माना जाता है. आपको मां जगद्धात्री को प्रसन्न करने के लिए उनकी आरती करनी चाहिए.

विज्ञापन

मां जगद्धात्री देवी आरती (Jagaddhatri Mata Devi Ki Aarti Lyrics in Hindi)

विज्ञापन

जय जय जगद्धात्री माता, जय जय अम्बे भवानी।
सिंहवाहिनी सुरसुन्दरी, जय जय जगदाधारिणी॥

चन्द्रमौलीं कमलविलासिनी, चारु त्रिनयनी कल्याणी।
सिंहवाहिनी सुरसुन्दरी, जय जय जगदाधारिणी…॥

विज्ञापन

सप्तशतीमन्त्रपूजिता, भक्तजनरक्षिणी भवभयहारिणी।
सिंहवाहिनी सुरसुन्दरी, जय जय जगदाधारिणी…॥

सुरनरमुनिजन वन्दित, करुणामयी दयासिन्धु भवानी।
सिंहवाहिनी सुरसुन्दरी, जय जय जगदाधारिणी…॥

विज्ञापन

सकल सिद्धिदायिनी माता, भवदुःखविनाशिनी जगदम्बे।
भक्तजनार्तिनिवारिणी, जय जय जगदाधारिणी…॥

दीनदयालु हरिणी रूपा, दुःखहरिणी कृपालु माया।
लोकशरण कमलनयनी, जय जय जगदाधारिणी॥

विज्ञापन

त्रिकालज्ञा त्रिपुरविनाशिनी, जगन्नाथार्चित सदा भवानी।
शरणागतपरमवारिणी, सर्वमंगलकारिणी॥

भवसागर से तारो माता, भक्तों की नैया पार लगाओ।
जय जय करुणामयी अम्बे, सबका जीवन सफल बनाओ॥

विज्ञापन

विश्वमंगल की जोत जलाओ, प्रेमभक्ति का भाव बढ़ाओ।
जगद्धात्री जगत जननी तू, सबमें शान्ति प्रकाश फैलाओ॥

मां का नाम जगद्धात्री क्‍यों पड़ा? (Jagaddhatri Mata History)

विज्ञापन

जगद्धात्री माता को ‘जगत की धारक’ माना जाता है. जगद्धात्री नाम का अर्थ जगत की धारणी होता है. जो पूरे ब्रह्मांड का पालन करती हैं. इसी वजह से मां का नाम जगद्धात्री पड़ा.

मां जगद्धात्री देवी की कैसे करें पूजा (Jagaddhatri Mata Puja Vidhi)

विज्ञापन

मां जगद्धात्री की पूजा की शुरुआत 18वीं शताब्दी में पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कृष्णनगर से मानी जाती है. राजा कृष्णचंद्र राय ने किसी कारण से दुर्गा मां की पूजा न कर पाने पर मां जगद्धात्री की पूजा की थी. माता की पूजा के लिए सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि कर लेंं और साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद उत्तर दिशा में मुंह करके बैठ जाएं. कलश और देवी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करें आरती करें.

मां जगद्धात्री देवी का प्रिय रंग (Jagaddhatri Mata Ka Priya Rang)

विज्ञापन

लाल और सफेद

माता मां जगद्धात्री देवी मंत्र (Jagaddhatri Mata Mantra)

विज्ञापन

तीर्थ यज्ञ तपो दान योगसारे जगन्मयी।
त्वमेव सर्वं सर्व्वस्थे जगद्धात्री नमोस्तुते।
अगम्य धाम धामस्थे महायोगीशहृतपुरे।
अमेयभावकुटस्थे जगद्धात्री नमोस्तुते।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ