
1 / 6
Most Shocking Moments 2025: क्रिकेट जगत के लिए साल 2025 काफी शानदार रहा. इस साल भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. हर साल कई सारे ऐसे मोमेंट होते हैं, जो फैंस को एकदम हैरान कर देते हैं. 2025 भी कुछ ऐसा रहा और कुछ ऐसे हैरान करने वाले पल देखने को मिले, जिनकी उम्मीद फैंस को नहीं थी. आइए ऐसे ही 5 मोमेंट पर नजर डालते हैं, जिसने इस साल फैंस को दांतों तले उंगलियां चबाने पर मजबूर कर दिया.

2 / 6
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में अपने प्रदर्शन से धमाल मचा दिया. उन्होंने अपने पहले ही IPL में बड़े-बड़े शॉट्स लगाकर छाप छोड़ दी और गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया. ये IPL का दूसरा सबसे तेज शतक था. 14 साल के वैभव से ऐसी उम्मीद नहीं थी. उन्होंने फैंस को दांतों तले उंगलियां चबाने पर मजबूर कर दिया.

3 / 6
विराट कोहली और रोहित शर्मा का 2025 में टेस्ट को अचानक अलविदा कह देना सबसे हैरान करने वाला पल था. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद कहा भी था कि अभी वो टेस्ट खेलते रहेंगे. इसके बावजूद अचानक विराट कोहली और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रिटायरमेंट का फैसला कर दिया.

4 / 6
हमेशा से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की लोकप्रियता की बात होती थी लेकिन वो कभी IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाए थे. लग रहा था कि इस साल भी ऐसा ही होगा लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 के फाइनल में पंजाब को हराया और खिताब अपने नाम किया.

5 / 6
नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच कुछ महीनों पहले शारजहां में टी20 सीरीज देखने को मिली थी. लग रहा था कि वेस्टइंडीज आसानी से नेपाल को खदेड़ देगी. हालांकि, नेपाल ने तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से वेस्टइंडीज को पराजित कर दिया. इसे कई लोगों ने टी20 इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर भी बताया.

6 / 6
IPL 2026 ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को हुआ था. इसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ रूपये में देकर खरीदा. इसके अलावा जम्मू कश्मीर के आकिब डार पर 8.40 करोड़ और मध्य प्रदेश के मंगेश यादव पर 5.20 करोड़ रुपयों की बारिश हुई. इनकी नीलामी ने फैंस को एकदम हैरान कर दिया.