
1 / 6
WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होगा. फैंस साल के सबसे बड़े शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रोड टू रेसलमेनिया की शुरुआत भी हो चुकी है. वीकली शो में मेगा इवेंट का बिल्डअप चल रहा है. WWE और ट्रिपल एच ने संकेत दे दिए हैं कि WrestleMania 42 को शानदार बनाया जाएगा. दो दिन के शो में करीब 12 से ऊपर मुकाबले रखे जाएंगे. यहां हम आपको बताएंगे कि कंपनी ने अभी तक किन बड़े मैचों का ऐलान किया है.

2 / 6
WWE WrestleMania 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. रेंस ने 2026 का रॉयल रंबल मैच जीता और इसके बाद उन्होंने पंक को अपने रेसलमेनिया विरोधी के रूप में चुना. दोनों की राइवलरी में फैंस को बहुत मजा आने वाला है.

3 / 6
WWE WrestleMania 42 में स्टेफनी वकेर अपनी वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड करेंगी. मॉर्गन ने 2026 का वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर मेगा इवेंट में टाइटल मैच प्राप्त किया. पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के शो में मॉर्गन ने वकेर को अपने विरोधी के रूप में चुना.

4 / 6
WWE WrestleMania 42 में जेड कार्गिल अपनी वुमेंस चैंपियनशिप को रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी. रिप्ली ने हाल ही में हुए वुमेंस चैंबर मैच को जीतकर मेगा इवेंट में टाइटल मैच प्राप्त किया. दोनों के बीच अब तगड़ी राइवलरी देखने को मिलेगी.

5 / 6
WWE WrestleMania 42 में ड्रू मैकइंटायर अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. ऑर्टन ने मेंस चैंबर मैच जीतकर मैकइंटायर के खिलाफ टाइटल मैच हासिल किया. ऑर्टन को लंबे समय बाद कंपनी में सफलता मिली है.

6 / 6
WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का जलवा भी देखने को मिलेगा. लैसनर ने मेगा इवेंट के लिए ओपन चैलेंज दिया है. रोस्टर में से कोई भी आकर उनकी चैलेंज का जवाब दे सकता है. पॉल हेमन ने रेड ब्रांड में लैसनर की तरफ से अपनी बात रखी.