
1 / 7
WWE Elimination Chamber 2026 का सफल समापन हो गया है. फैंस को चार मुकाबले देखने को मिले. मेंस और वुमेंस चैंबर मैच ने सभी की दिल जीता. इसके अलावा दो चैंपियनशिप मुकाबले भी हुए. शिकागो में इस शो को देखने के लिए एरीना में करीब बीस हजार लोग मौजूद थे. सैथ रॉलिंस ने वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया. इसके अलावा रहस्यमयी बक्से का राज भी खुल गया है. कंपनी ने शो का शानदार बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको बताते हैं कि Elimination Chamber 2026 में क्या-क्या हुआ.

2 / 7
शो की शुरुआत में वुमेंस चैंबर मैच हुआ. इसमें छह स्टार्स ने हिस्सा लिया. सभी ने मैच जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाई. राकेल रॉड्रिगेज का प्रदर्शन जबरदस्त रहा. टिफनी स्ट्रेटन और रिया रिप्ली ने भी तगड़े मूव्स से सभी का दिल जीता. अंत में रिया ने टिफनी को पिन कर चैंबर मैच जीता. अब रेसलमेनिया 42 में उनका मुकाबला मौजूदा विमेंस चैंपियन जेड कार्गिल के साथ होगा.

3 / 7
बैकी लिंच ने अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप एजे ली के खिलाफ डिफेंड की. दोनों ने फैंस को बढ़िया मैच दिया. अंत में ली ने बैकी को ब्लैक विडो लॉक लगाकर टैपआउट करा दिया. ली ने 11 साल बाद WWE में टाइटल जीतकर इतिहास रचा. जीत के बाद वो बहुत खुश दिखाई दीं.

4 / 7
सीएम पंक ने फिन बैलर के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की. ये मुकाबला बहुत जबरदस्त रहा. पंक के मुंह से खून भी निकल गया था. बड़ी मुश्किल से अंत में उन्होंने अपना टाइटल रिटेन किया. मैच के बाद दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया. बैलर को लगातार दूसरी बार पंक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.

5 / 7
शो में रहस्यमयी बक्से को भी खोला गया. इसे एडम पीयर्स और निक एल्डिस ने ओपन किया. इसके जरिए पूर्व AEW स्टार डैनहोसेन ने WWE में अपना डेब्यू किया. बहुत ही शानदार अंदाज में वो बाहर आए. उन्होंने रिंग के चारों तरफ एक चक्कर भी लगाया. फैंस ने उनके लिए खूब तालियां बजाईं.

6 / 7
एलिमिनेशन चैंबर 2026 में सैथ रॉलिंस ने धमाकेदार वापसी की. उन्होंने मेंस चैंबर मैच में मिस्ट्री मैन के तहत एंट्री की और लोगन पॉल को स्टॉम्प लगाया. इसके बाद उन्होंने अपना मास्क उतारा. रॉलिंस को देखकर सभी खुश हो गए. पिछले साल अक्टूबर के बाद से अब वो टीवी पर दिखाई दिए हैं.

7 / 7
शो के मेन इवेंट में मेंस चैंबर मैच हुआ. इसमें छह स्टार्स ने हिस्सा लिया. लोगन पॉल ने तीन स्टार्स को एलिमिनेट किया. पॉल को कोडी रोड्स ने पिन किया. मैच में ड्रू मैकइंटायर ने भी दखलअंदाजी की. उन्हें आरकेओ और क्रॉस रोड्स लगाया गया. अंत में रैंडी ने कोडी को आरकेओ लगाया पिन करते हुए मैच जीत लिया.