फ्रांस के पेरिस में क्यों भड़की हिंसा, PSG के चैम्पियन बनने पर क्यों है ऐतराज? लोगों ने फूंका शहर, अब तक 400 से ज्यादा गिरफ्तार

पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) के दूसरे चैंपियंस लीग खिताब जीतने की खुशी कुछ ही पलों में भारी बवाल और हिंसा में बदल गई. शनिवार देर रात पेरिस में जश्न मना रही भीड़ के बीच कुछ उपद्रवियों ने जमकर उत्पाद मचाया, जिसके बाद पेरिस पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए दर्जनों लोगों को हिरासत में ले लिया. यह हिंसा तब और बढ़ गई जब उपद्रवियों के एक समूह ने फ्रांसीसी राजधानी में स्थित एक पुलिस स्टेशन पर ही धावा बोलने की कोशिश की.

paris
1 / 6

विज्ञापन

पेनल्टी शूटआउट में आर्सेनल को हराकर पीएसजी बना चैंपियन

पेनल्टी शूटआउट में आर्सेनल को हराकर पीएसजी बना चैंपियन2 / 6

बता दें कि ये रोमांचक फाइनल मुकाबला हंगरी के बुडापेस्ट में खेला गया और इस मैच में आखिरी सीटी बजते ही पेरिस के फैंस खुशी से झूम उठे. इस बेहद कड़े और सांसें रोक देने वाले फाइनल मैच में पीएसजी ने पेनल्टी शूटआउट में आर्सेनल को मात दी और चैंपियंस लीग का खिताब अपने नाम किया था.

विज्ञापन

पैरिस में क्यों भड़की हिंसा?

पैरिस में क्यों भड़की हिंसा?3 / 6

जीत की खबर आते ही पेरिस की सड़कें फैंस से पट गईं. बड़ी संख्या में प्रशंसक आर्क डी ट्रायम्फ के पास की सड़कों पर जुलूस निकालते हुए आगे बढ़ने लगे. लोग हाथों में मशालें जलाकर और कारों के हॉर्न बजाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे. देखते ही देखते ऐतिहासिक चैंप्स-एलिसीज पर लगभग 20,000 लोग जमा हो गए, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

रिंग रोड जाम और स्टेडियम के पास हंगामा

रिंग रोड जाम और स्टेडियम के पास हंगामा4 / 6

हिंसा के दौरान भीड़ ने पेरिस के चारों ओर बनी मुख्य रिंग रोड को कुछ समय के लिए पूरी तरह जाम कर दिया था, लेकिन बाद में पुलिस ने सूझबूझ से रास्ता साफ कराया. इस हंगामे में एक बेकरी और एक रेस्तरां को भी भारी नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा, पुलिस अधिकारियों ने 16वें अरोंडिसमेंट में स्थित पीएसजी स्टेडियम के पास जमा हुए लगभग 1,000 लोगों की भीड़ को संभाला और साइकिलों से बनाए गए बैरिकेड्स को हटाकर स्थिति पर काबू पाया.

विज्ञापन

दुकानों में तोड़फोड़, कारों में लगाई आग

दुकानों में तोड़फोड़, कारों में लगाई आग 5 / 6

पेरिस पुलिस प्रशासन के मुताबिक, जीत के इस जश्न के बीच छोटे-छोटे समूहों ने अलग-अलग इलाकों में अशांति फैलाना शुरू कर दिया. कुछ हुड़दंगियों ने दुकानों में तोड़फोड़ की और सरेआम आगजनी की घटना को अंजाम दिया. सड़क पर खड़ी कई कारों को भी आग के हवाले कर दिया गया. इस हिंसा को शांत कराने के प्रयास में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया.

पुलिस स्टेशन पर भी उपद्रवियों ने किया हमला

पुलिस स्टेशन पर भी उपद्रवियों ने किया हमला6 / 6

हैरान करने वाली बात यह रही कि शहर के पॉश इलाके (8वें अरोंडिसमेंट) में स्थित एक पुलिस स्टेशन पर भी उपद्रवियों के एक समूह ने जबरन घुसने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने बल प्रयोग कर तितर-बितर किया. पुलिस ने बताया कि रात 10 बजे तक ही उपद्रव करने वाले 45 लोगों को हिरासत में ले लिया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन