Whiskey War: वो अनोखी जंग जहां बम नहीं, शराब की बोतलें चलती थीं; 38 साल बाद ऐसे हुआ अंत

दुनिया का सबसे अजीब युद्ध, जहां सेनाएं सरहद पर गोलियां नहीं, व्हिस्की की बोतलें छोड़ती थीं। 38 साल तक चले कनाडा और डेनमार्क के इस Whiskey War ने दुनिया को सिखाया कि शांति से भी सरहदों के फैसले हो सकते हैं। पढ़िए हंस आइलैंड की ये दिलचस्प कहानी

IMAGE.jpg (3)
1 / 6

जहां एक ओर दुनिया युद्ध की विभीषण झेल रही है, वहीं इतिहास के पन्नों में एक ऐसा भी युद्ध दर्ज है जो बंदूकों से नहीं, बल्कि शराब की बोतलों से लड़ा गया। इसे दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण और चटपटा युद्ध कहा जाता है।

विज्ञापन

व्हिस्की वॉर: गोला-बारूद नहीं, शराब की बोतलों से 38 साल तक लड़ा गया युद्ध

व्हिस्की वॉर: गोला-बारूद नहीं, शराब की बोतलों से 38 साल तक लड़ा गया युद्ध2 / 6

आज जब दुनिया युद्धों की तबाही देख रही है, तब कनाडा और डेनमार्क के बीच हुए व्हिस्की वॉर (Whiskey War) की कहानी मिसाल पेश करती है। यह दुनिया का इकलौता ऐसा युद्ध था जहाँ सेनाएं एक-दूसरे पर गोलियां नहीं, बल्कि व्हिस्की की बोतलें बरसाती थीं।

विज्ञापन

हंस आइलैंड (Hans Island): वो चट्टान जिस पर था सारा झगड़ा

हंस आइलैंड (Hans Island): वो चट्टान जिस पर था सारा झगड़ा3 / 6

यह कहानी शुरू होती है हंस आइलैंड से, जो कनाडा और डेनमार्क (ग्रीनलैंड) के बीच स्थित मात्र 1.3 वर्ग किमी का एक छोटा सा पथरीला द्वीप है। दोनों देश इस पर अपना हक जताते थे क्योंकि यह दोनों की सीमाओं से बिल्कुल बराबर दूरी पर स्थित था।

1984 में शुरू हुआ व्हिस्की का खेल

1984 में शुरू हुआ व्हिस्की का खेल4 / 6

युद्ध की शुरुआत तब हुई जब 1984 में कनाडाई सैनिकों ने द्वीप पर अपना झंडा फहराया और वहां कनाडियन क्लब व्हिस्की की एक बोतल छोड़ दी। साथ ही एक बोर्ड लगाया जिस पर लिखा था- कनाडा में आपका स्वागत है।

विज्ञापन

डेनमार्क का करारा जवाब: वेलकम टू डेनमार्क

डेनमार्क का करारा जवाब: वेलकम टू डेनमार्क5 / 6

डेनमार्क ने इसका जवाब बड़े दिलचस्प अंदाज में दिया। उनके मंत्री द्वीप पर पहुंचे, कनाडा का झंडा हटाया, डेनमार्क का झंडा लगाया और वहां 'डैनिश श्नॉप्स' (एक स्थानीय शराब) की बोतल रख दी। उन्होंने एक नोट भी छोड़ा- डेनमार्क के द्वीप पर आपका स्वागत है।

38 साल तक चलता रहा यह सिलसिला

38 साल तक चलता रहा यह सिलसिला6 / 6

1984 से लेकर 2022 तक यह सिलसिला चलता रहा। जब भी एक देश के सैनिक वहां जाते, दूसरे देश की शराब पी जाते, अपना झंडा लगाते और अपनी शराब की बोतल वहां छोड़ आते। न कोई खून बहा, न कोई हिंसा हुई; बस सालों तक यह शराब युद्ध चलता रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन