किन देशों में हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी ऑयल एंड गैस कंपनियां? जानें भारत लिस्ट में कहां
World Largest Oil and Gas Companies: ईरान-इजरायल जंग के बीच ऑयल-गैस सप्लाई को लेकर पूरी दुनिया परेशान है. आइए जानते हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी तेल कंपनियां कहां हैं?

ईरान-इजरायल जंग के बीच ऑयल और गैस सप्लाई को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है. यह सेक्टर ग्लोबल इकोनॉमी के लिए बेहद अहम है. आइये दुनिया की 10 सबसे बड़ी तेल कंपनियों के बारे में जानते हैं.
सऊदी अरब
2 / 11सऊदी अरब की दिग्गज कंपनी सऊदी अरामको 160.66 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ दुनिया में पहले नंबर पर है. यह कंपनी ग्लोबल ऑयल मार्केट और प्रोडक्शन पर अपना एकछत्र राज कायम किए हुए है.
अमरीका
3 / 11अमरीका की एक्सॉन मोबिल लिस्ट में दूसरे स्थान पर है जिसका मार्केट कैप 57.64 लाख करोड़ रुपये है. यह कंपनी तेल की खोज और रिफाइनिंग के मामले में दुनिया भर में अपनी बड़ी पहचान रखती है.
अमरीका
4 / 11अमरीका की ही शेवरॉन कंपनी 34.83 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद है. यह इंटीग्रेटेड अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम ऑपरेशन्स को बड़े पैमाने पर कंट्रोल करने वाली बड़ी ग्लोबल प्लेयर है.
चीन
5 / 11चीन की पेट्रोचाइना 29.58 लाख करोड़ के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी तेल कंपनी है. एशिया के ऊर्जा बाजार में इस कंपनी का दबदबा और प्रभाव बहुत ज्यादा माना जाता है.
ब्रिटेन
6 / 11ब्रिटेन की मशहूर कंपनी शेल 22.18 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर काबिज है. तेल के साथ-साथ यह कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में भी काफी तेजी से हाथ-पैर मार रही है.
चीन
7 / 11चीन की सीएनओओसी (CNOOC) कंपनी 15.72 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ छठे नंबर पर आती है. यह कंपनी मुख्य रूप से समुद्र के भीतर तेल और गैस की खोज और उत्पादन का काम करती है.
फ्रांस
8 / 11फ्रांस की टोटल एनर्जीज 15.67 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी है. यह ग्लोबल लेवल पर ऊर्जा की जरूरतें पूरी करने के लिए बड़े रिफाइनिंग ऑपरेशन संभालती है.
अमरीका
9 / 11अमरीका की कोनोकोफिलिप्स 13.15 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ लिस्ट में आठवें पायदान पर खड़ी है. यह कंपनी मुख्य रूप से कच्चे तेल के एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन पर फोकस करने वाली दिग्गज है.
कनाडा
10 / 11कनाडा की एनब्रिज कंपनी 10.82 लाख करोड़ के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ दुनिया में नौवें स्थान पर है. यह ऊर्जा के परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में उत्तरी अमरीका की बेहद भरोसेमंद कंपनी मानी जाती है.
ब्राजील
11 / 11ब्राजील की पेट्रोब्रास 10.76 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ 10वें नंबर पर है जो गहरे पानी में तेल उत्पादन के लिए मशहूर है. भारत की ओएनजीसी इस लिस्ट में 45वें नंबर पर है.