ट्रंप के 'सीजफायर' से कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, भारत पर क्या असर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जैसे ही ईरान के साथ सीजफायर का ऐलान किया तो कच्चे तेल की कीमतों में आठ फीसदी की तगड़ी गिरावट देखने को मिली. वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार में उछाल नजर आया. चंद दिन पहले 112 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी यूएस क्रूड ऑयल की कीमत 103 डॉलर प्रति बैरल पर सिमट गई.

Crude oil prices soar
1 / 5

Advertisment

आसमान छू रही थीं कीमतें

आसमान छू रही थीं कीमतें2 / 5

बीते कुछ दिनों से मिडिल ईस्ट में जारी सैन्य तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने के खतरे के कारण तेल की कीमतें आसमान छू रही थीं. इसी का नतीजा है कि जहां सीजफायर के फैसले से जहां कच्चे तेल के दाम गिरे हैं, वहीं अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स में जबरदस्त उछाल देखा गया है.

विज्ञापन

अब उम्मीदें 10 की शांति वार्ता पर

अब उम्मीदें 10 की शांति वार्ता पर3 / 5

अमेरिका, ईरान और इजरायल अब जंग के मैदान की बजाय पाकिस्तान में 10 अप्रैल को आमने-सामने बैठेंगे और शांति वार्ता में अपनी बात रखेंगे. यदि शांति वार्ता सफल रहती है, तो स्ट्रेट होर्मुज से तेल की सप्लाई फिर से सुचारू हो जाएगी और कच्चा तेल और सस्ता होने के आसार बनेंगे.

भारत पर क्या होगा असर?

भारत पर क्या होगा असर?4 / 5

कच्चे तेल की कीमतों में आई यह 8% की गिरावट भारत जैसे बड़े आयातक देशों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जब कच्चे तेल के दाम $100 के नीचे आए तो आने वाले समय में घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 से 7 रुपये तक की कटौती की संभावना बन सकती है.

विज्ञापन

कीमतों में क्यों आई यह गिरावट?

कीमतों में क्यों आई यह गिरावट?5 / 5

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जैसी स्थिति को टालने के लिए एक नए समझौते पर चर्चा शुरू हुई है. राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह क्षेत्रीय स्थिरता के लिए कड़े फैसलों के साथ-साथ कूटनीति का रास्ता भी अपना सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन