New Passport: बदलेगा पासपोर्ट का डिजाइन, यह देश रिलीज करेगा राष्ट्रपति की फोटो वाला Passport, जानें क्या है प्लान?

अमेरिका के पासपोर्ट का डिजाइन बदलने जा रहा है। अमेरिकी की आजादी की 250वीं सालगिरह पर ट्रंप सरकार ने एक खास तोहफा देने की घोषणा की है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नए डिजाइन वाला पासपोर्ट जारी किया जा सकता है तो आइए जानते हैं कि आखिर नए पासपोर्ट का डिजाइन कैसा होगा?

Donald Trump Photo Passport
1 / 5

अमेरिका के पासपोर्ट पर अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोटो नजर आ सकती है। व्हाइट हाउस ने इस बदलाव की पुष्टि की है और बताया है कि अभी लिमिडेट पासपोर्ट जारी किए जाएंगे, जिनमें डोनाल्ड ट्रंप की फोटो छपी होगी। यूनाइटेड स्टेट्स डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस के 250 साल पूरे होने के मौके पर 4 जुलाई 2026  को यह नया पासपोर्ट जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

4 जुलाई को जारी होगा पासपोर्ट

4 जुलाई को जारी होगा पासपोर्ट2 / 5

अमेरिका के विदेश विभाग के अनुसार, ट्रंप की फोटो वाले पासपोर्ट को लेकर पिछले कई महीनों से विचार कर रहे थे और हाल में इस आइडिया को सीनेट से मंजूरी मिली। घोषणा के अनुसार, 4 जुलाई तक वॉशिंगटन डीसी के पासपोर्ट ऑफिस में करीब 25000 से 30000 पासपोर्ट ट्रंप की फोटो वाले बनाए जाएंगे। लेकिन यह हर किसी के लिए नहीं होगा।

विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स के साथ वैलिड पासपोर्ट

सेफ्टी फीचर्स के साथ वैलिड पासपोर्ट3 / 5

बता दें कि पहली बार अमेरिका के किसी राष्ट्रपति की फोटो पासपोर्ट पर छपेगी। वहीं नए पासपोर्ट का डिजाइन भी काफी अलग होगा। बेहद खास होगा और इसके अंदर एक पेज पर डोनाल्ड ट्रंप की फोटो छपी होगी। फोटो के ऊपर उनके सिग्नेचर वाली गोल्डन स्टैम्प पेस्ट होगी। वहीं इसमें सिक्योरिटी फीचर भी होंगे। पूरी तरह सेफ और वैलिड पासपोर्ट होगा।

पासपोर्ट के कवर में भी बदलाव हुए

पासपोर्ट के कवर में भी बदलाव हुए4 / 5

विभाग के अनुसार, पासपोर्ट का कवर भी बदला गया है। इस पर अब बड़े-बड़े गोल्डन कलर में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका लिखा होगा। इसके साथ यह पासपोर्ट अमेरिका के आम पासपोर्ट से थोड़ा अलग होगा। पासपोर्ट के पीछे नीचे की तरफ छोटा-सा गोल्डन कलर का अमेरिकी झंडा बना होगा। झंडे के साथ 250 लिखा होगा, जो 250वीं सालगिरह का प्रतीक होगा।

विज्ञापन

पासपोर्ट के पेजों पर ये तस्वीरें होंगी

पासपोर्ट के पेजों पर ये तस्वीरें होंगी5 / 5

बता दें कि 250वीं सालगिरह को खास बनाने के लिए पासपोर्ट के कुछ पेजों पर माउंट रशमोर की तस्वीर होगी, जिसमें 4 पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन, थॉमस जेफरसन, थियोडोर रूजवेल्ट और अब्राहम लिंकन की मूर्तियां हैं। मौजूदा पासपोर्ट में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, लिबर्टी बेल, इंडिपेंडेंस हॉल जैसी ऐतिहासिक जगहों की तस्वीरें होती हैं। देश के इतिहास और महान नेताओं के विचार भी होते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन