मिडिल ईस्ट का इकलौता देश जहां जंग का कोई असर नहीं, लोग जी रहे सुकून की जिंदगी

Peaceful Country in Middle East: मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव का असर लगभग सभी खाड़ी देशों पर दिख रहा है, लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां जंग बेअसर है और लोग शांतिपूर्ण जीवन जी रहे हैं.

Peaceful Country in Middle East (5) (1)
1 / 6

Peaceful Country in Middle East: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण तनाव के बीच ओमान इकलौता ऐसा खाड़ी देश है, जो 'ना काहू से दोस्ती, ना काहू से बैर' की नीति पर कायम है. तटस्थता के कारण यह देश युद्ध की मार से बचा हुआ है और यहां के लोग अपनी खुशहाल जिंदगी और मजबूत अर्थव्यवस्था का आनंद ले रहे हैं.

विज्ञापन

युद्ध से दूरी

युद्ध से दूरी2 / 6

ओमान ने ईरान और अमेरिका दोनों के साथ अपने रिश्तों को बेहद सलीके से संतुलित कर रखा है. रणनीतिक समझदारी दिखाते हुए उसने कभी भी किसी बड़े देश को अपने यहां स्थाई सैन्य बेस बनाने की अनुमति नहीं दी.

विज्ञापन

व्यापारिक सुरक्षा

व्यापारिक सुरक्षा 3 / 6

होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से जहां पड़ोसी देशों का धंधा चौपट है, वहीं ओमान के बंदरगाह खुले समुद्र में होने के कारण सुरक्षित हैं. सोहार और दुकुम जैसे पोर्ट्स अब दूसरे देशों के लिए भी माल सप्लाई का एक वैकल्पिक हब बन गए हैं.

भारतीयों का दबदबा

भारतीयों का दबदबा 4 / 6

ओमान की 55 लाख की आबादी में करीब 8 लाख भारतीय हैं, जो यहां की अर्थव्यवस्था और सेवाओं में रीढ़ की हड्डी माने जाते हैं. यहां के सुल्तान भारतीयों को इतना पसंद करते हैं कि उनके महल के खास स्टाफ में भी भारतीयों की बड़ी संख्या है.

विज्ञापन

रेगिस्तान में भी आत्मनिर्भरता की ओर

रेगिस्तान में भी आत्मनिर्भरता की ओर5 / 6

अपनी शुष्क जमीन के बावजूद ओमान ने तकनीक के दम पर अपनी खाद्य सुरक्षा को 66% तक पहुंचा दिया है. अनाज और फलों के लिए वह काफी हद तक भारत पर निर्भर है, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते और मजबूत हुए हैं.

तेल के साथ-साथ नए रास्तों की तलाश

तेल के साथ-साथ नए रास्तों की तलाश6 / 6

ओमान की कमाई का मुख्य जरिया अब भी तेल और गैस है, लेकिन वह 'विजन 2040' के तहत अन्य क्षेत्रों में पैर पसार रहा है. शांतिपूर्ण माहौल और कम अपराध दर की वजह से यह देश विदेशी निवेश और प्रवासियों के लिए पहली पसंद बना हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन