होर्मुज में ईरान की बिछाई माइन्स कितनी खतरनाक? टकरा गया कोई जहाज तो होगा ऐसा हाल

ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध अभी भी शांत नहीं हुआ है. इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ऐलान किया है कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एंटी-माइन ऑपरेशन्स शुरू करेंगे. यह हिस्सा समुद्री यातायात के लिए बहुत जरूरी है. बता दें कि अमेरिका और इजरायल के बीच फरवरी के आखिर में शुरू हुए युद्ध के बाद ईरान ने इस खाड़ी को सभी तरह के जहाजों की आवाजाही को रोक दिया है.

iran sea mines in hormuj
1 / 8

विज्ञापन

ईरान ने छोटी नावों से बिछाई है माइन्स

ईरान ने छोटी नावों से बिछाई है माइन्स2 / 8

ईरान ने छोटी नावों से माइन्स बिछाई हैं क्योंकि उसके बड़े जहाज अमेरिकी और इजरायली हमलों में बर्बाद हो चुके हैं. हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल सका है ईरान के द्वारा कितनी माइन्स बिछाई गई हैं, लेकिन ईरान ने एक रास्ता खुला रखा है जिससे वे जहाज गुजर सकें जो टोल दे दें.

विज्ञापन

ईरान खुद नहीं ढूंढ पर रहा माइन्स का नक्शा?

ईरान खुद नहीं ढूंढ पर रहा माइन्स का नक्शा?3 / 8

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि ईरान खुद अपनी बिछाई माइन्स का पूरा नक्शा नहीं ढूंढ पा रहा है और अब उन्हें हटाने की क्षमता भी नहीं है. ये माइन्स ईरान के पास मौजूद कई हथियारों में से सिर्फ एक हैं. इसके अलावा सस्ते ड्रोन, एंटी शिप मिसाइलें और तेज हमलेवाली छोटी नांवे भी हैं.

कितनी है ईरान की माइन्स बिछाने की क्षमता?

कितनी है ईरान की माइन्स बिछाने की क्षमता?4 / 8

जनवरी 2025 में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक प्रचार वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने अपने छोटे जहाजों और माइन्स की ताकत दिखाई थी. इस वीडियो में एक नौसेना बंकर के अंदर छोटी नावों से माइन्स बिछाने का प्रदर्शन किया गया था. ईरान के पास अब भी 80 से 90 प्रतिशत छोटी नावें और माइन बिछाने वाले जहाज बचे हैं. इसलिए अगर लड़ाई जारी रही तो वे और माइन्स बिछा सकते हैं. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकरा है लेकिन यहां बिछाई गई माइन्स बड़े इलाके को प्रभावित कर सकती हैं.

विज्ञापन

ईरान के पास कौन सी माइन्स हैं?

ईरान के पास कौन सी माइन्स हैं?5 / 8

ईरान ने मुख्य रूप से दो तरह की माइन्स बिछाई हैं- महाम 3 और महाम 7. ये पुरानी माइन्स से अलग हैं जो जहाज के सीधे टकराने पर फटती हैं. ये दोनों माइन्स मैग्नेटिक और एकॉस्टिक सेंसर्स से लैस हैं जो जहाज के पास आने पर उसे महसूस कर लेते हैं और फिर फट जाते हैं.

कितने जहाजों को निशाना बना सकती हैं ये माइन्स?

कितने जहाजों को निशाना बना सकती हैं ये माइन्स? 6 / 8

महाम 3 का रेंज करीब 3 मीटर है, यह सेंसर्स से जहाज को 3 मीटर की दूरी पर ही महसूस कर लेती है. फिर कुछ मीटर दूर से ही फट जाती है. 120 किलो विस्फोटक के साथ यह बड़े जहाजों जैसे सुपरटैंकर, कार्गो शिप या डेस्ट्रॉयर को भारी नुकसान पहुंचा सकती है. महाम 7 माइन उथले पानी में काम करती है और इसका रेंज भी 3 मीटर के आसपास है.

विज्ञापन

अमेरिका माइन्स को कैसे कर सकता है साफ?

अमेरिका माइन्स को कैसे कर सकता है साफ?7 / 8

माइन्स बिछाना आसान है लेकिन उन्हें हटाना बहुत मुश्किल और खतरनाक काम है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकरा होने के बावजूद माइन्स वाले इलाके बहुत बड़े हैं. अगर क्रूड यानी मैन वाले माइन्सवीपर जहाज इस्तेमाल किए जाएं तो वे दुश्मन के हमलों के निशाने आसानी से बन सकते हैं.

अमेरिका ने क्या कदम उठाए?

अमेरिका ने क्या कदम उठाए? 8 / 8

11 अप्रैल को दो अमेरिकी डेस्ट्रॉयर- यूएसएस फ्रैंक ई पीटरसन और यूएसएस माइकल मर्फी ने स्ट्रैट ऑफ होर्मुज को पार किया था. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसे माइन्स साफ करने की तैयारी बताया है. अभी यह साफ नहीं है कि ईरान इस तरह के ऑपरेशन्स को किस तरह से देखेगा और इसका सीजफायर पर क्या असर पडे़गा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन