मिडिल ईस्ट में कितनी है मुस्लिम आबादी? जानें सऊदी या ईरान, कहां रहते हैं सबसे ज्यादा मुसलमान

मिडिल ईस्ट में मुस्लिम आबादी कितनी है और सऊदी या ईरान में कहां सबसे ज्यादा मुसलमान रहते हैं, यह सवाल अक्सर उठता है, जिससे जुड़ी जानकारी बेहद दिलचस्प है.

IMAGE.jpg (16)
1 / 6

सऊदी अरब की कुल आबादी करीब 3.7 करोड़ है जिसमें से 93 फीसदी लोग मुस्लिम धर्म को मानते हैं. यहां की सबसे बड़ी खासियत यह है कि 56 फीसदी आबादी युवाओं की है जिनकी उम्र 30 साल से भी कम है. ईरान में लगभग 9 करोड़ से अधिक मुस्लिम आबादी है, जिसमें शिया करीब 90-95% और सुन्नी, 5-10% हैं.

विज्ञापन

संयुक्त अरब अमीरात में मुस्लिम जनसंख्या

संयुक्त अरब अमीरात में मुस्लिम जनसंख्या  2 / 6

यूएई की 1.15 करोड़ की आबादी में लगभग 75 फीसदी लोग मुसलमान हैं जो यहां के मूल निवासी और प्रवासी दोनों हैं. यहां भारत और पाकिस्तान जैसे देशों से आए लाखों प्रोफेशनल और मजदूर भी रहते हैं जिसकी वजह से आबादी तेजी से बढ़ी है.

विज्ञापन

कतर और ओमान में मुसलमानों की संख्या

कतर और ओमान में मुसलमानों की संख्या  3 / 6

कतर की 30 लाख की आबादी में 65 फीसदी मुसलमान रहते हैं जबकि यहां ईसाई और हिंदू धर्म के लोग भी अच्छी संख्या में मौजूद हैं. ओमान की बात करें तो वहां की 56 लाख आबादी में से 95 फीसदी लोग मुस्लिम हैं जिनमें इबादी और सुन्नी समुदाय प्रमुख हैं.

बहरीन की छोटी सी आबादी में कितने प्रतिशत लोग इस्लाम को मानते हैं?

बहरीन की छोटी सी आबादी में कितने प्रतिशत लोग इस्लाम को मानते हैं?4 / 6

बहरीन दुनिया का एक छोटा सा देश है जिसकी 16 लाख की पूरी आबादी शहरों में बसी हुई है और यहां 82 फीसदी लोग मुस्लिम हैं. जनसंख्या के मामले में यह देश दुनिया में 153वें नंबर पर आता है लेकिन यहां की मुस्लिम आबादी काफी घनी और सक्रिय है.

विज्ञापन

कुवैत की जनसंख्या में दूसरे धर्मों के लोगों की हिस्सेदारी कितनी है?

कुवैत की जनसंख्या में दूसरे धर्मों के लोगों की हिस्सेदारी कितनी है?5 / 6

कुवैत की कुल आबादी 51 लाख है जिसमें से 75 फीसदी लोग मुस्लिम हैं और बाकी 25 फीसदी में हिंदू और ईसाई शामिल हैं. यह देश अपनी कुल आबादी का एक बड़ा हिस्सा प्रवासी कामगारों के तौर पर रखता है जो दुनिया के अलग अलग देशों से आए हैं.

खाड़ी के इन देशों का दुनिया के लिए क्या महत्व है?

खाड़ी के इन देशों का दुनिया के लिए क्या महत्व है?6 / 6

ईरान, बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी और यूएई का यह समूह दुनिया के सबसे बड़े एनर्जी सेंटर के रूप में पहचाना जाता है. इन देशों के पास तेल और गैस का इतना बड़ा भंडार है कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा जरूरतों के लिए ये बेहद जरूरी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन