दुनिया के सबसे गर्म 20 शहरों में 19 भारत के, देखिए- लिस्ट में कहीं आपके शहर का तो नाम नहीं

Hottest Cities In The World: भीषण गर्मी और लू ने देश के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है. मौसम विभाग की नई रिपोर्ट ने तापमान के बढ़ते स्तर को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है.

hottest cities in the world
1 / 8

भारत इस समय दुनिया में पड़ रही भीषण गर्मी का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है. देशभर में बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है और आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद भी काफी कम नजर आ रही है.

विज्ञापन

कौन से हैं सबसे गर्म शहर?

कौन से हैं सबसे गर्म शहर?2 / 8

दुनिया के सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में बिहार का भागलपुर, ओडिशा का तालचेर और पश्चिम बंगाल का आसनसोल टॉप पर हैं. इन तीनों शहरों में आज पारा 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो झुलसा देने वाली गर्मी का संकेत है.

विज्ञापन

बिहार के कौन से शहर शामिल?

बिहार के कौन से शहर शामिल?3 / 8

बिहार के बेगूसराय और मोतिहारी में भी भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. यहां का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

और किन शहरों में है कहर?

और किन शहरों में है कहर?4 / 8

मुंगेर और भोजपुर में सूरज की तपिश ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है. इन दोनों शहरों में भी 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लू के हालात बने हुए हैं.

विज्ञापन

लिस्ट में उत्तर प्रदेश का कौन सा शहर?

लिस्ट में उत्तर प्रदेश का कौन सा शहर?5 / 8

सीवान और जमुई के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का बलिया शहर भी इस लिस्ट में शामिल है. बलिया में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है और यहां गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं.

बिहार के अन्य शहरों का हाल?

बिहार के अन्य शहरों का हाल?6 / 8

खगड़िया और पूर्णिया में भी गर्मी ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसके साथ ही बांका, शेखपुरा और कटिहार में भी पारा 43 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर बना हुआ है.

विज्ञापन

बंगाल और मधुबनी की स्थिति?

बंगाल और मधुबनी की स्थिति?7 / 8

मधुबनी और सहरसा में भीषण लू चल रही है और यहां भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस है. पश्चिम बंगाल के मालदा और बांकुरा शहर भी इसी लिस्ट का हिस्सा हैं जहां गर्मी का सितम जारी है.

इकलौता विदेशी शहर कौन सा?

इकलौता विदेशी शहर कौन सा?8 / 8

दुनिया के टॉप 20 गर्म शहरों में भारत के बाहर सिर्फ नेपाल का लुम्बिनी शहर शामिल है. इसके अलावा बाकी सभी 19 स्थान भारत के ही शहरों ने घेरे हुए हैं जहां 43 से 44 डिग्री तक गर्मी पड़ रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन