OMG! सांप पालकर 1.35 करोड़ कमा रही ये महिला, जानें कैसे उसने पिता के छोटे से कारोबार को इंटरनेशनल फर्म बनाया?

ड्रैगन देश चीन दुनिया में कई वजहों से मशहूर हैं। खासकर वहां के लोगों का अजीबो-गरीब खाना, लेकिन वहां के लोग अजीबो-गरीब बिजनेस करने के लिए भी जाने जाते हैं। जी हां, मछली पालन, मुर्गी पालन, पशुपालन सुना होगा, लेकिन क्या कभी सांप पालन सुना है। नहीं तो आइए हम आपको इस बिजनेस के बारे में बताते हैं, जो चीन की एक महिला का है और उसने अपने पिता के छोटे से बिजनेस को इंटरनेशनल फर्म बना दिया।

Snake Rearing Business
1 / 5

सोशल मीडिया पर 'द गर्ल हू कलेक्टस स्नेक वेनम' नाम से मशहूर महिला ने 60000 खतरनाक, जानलेवा और डरावने सांप पाले हुए है। यह महिला चीन के ग्वांग्शी प्रांत के गुइलिन शहर की रहने वाली है और इसका नाम किन है, जिसने यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के 2 साल बाद अपने पिता के सांप पालन बिजनेस को जॉइन किया। पहले वह सिर्फ पिता के काम में हाथ बंटाती थी, लेकिन आज उसके पिता की कंपनी इंटरनेशनल फर्म है।  

विज्ञापन

आराम की लाइफ छोड़ दर्द चुना

आराम की लाइफ छोड़ दर्द चुना2 / 5

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, किन ने शहर का आरामदायक जीवन छोड़कर, अच्छी खासी नौकरी छोड़कर अपने होमटाउन लौटना बेहतर समझाद्ध आज वह विषैले सांपों का पालन-पोषण करके मोटी कमाई कर रही है। किन कहती हैं कि शुरुआत में उसे डर लगता था। पिता ने भी उसे इस बिजनेस में न आने की सलाह दी। लेकिन अब उसका डर दूर हो गया। अब वह बखूबी उनका पालन करती है और सांप उसे जानने पहचानने लगे हैं।

विज्ञापन

सांप का जहर पूरे चीन में बिकता

सांप का जहर पूरे चीन में बिकता3 / 5

किन की फर्म में 50000 से ज्यादा ‘फाइव-पेस स्नेक’ और करीब 10000 कोबरा सांप हैं। पिट वाइपर जैसे खतरनाक सांप भी वह पालती है। किन की फर्म ट्रेडिशनल चीनी मेडिकल और साइंस रिसर्च के लिए प्रोडक्ट तैयार करती है। जैसे सूखे सांप, सांप का पित्ताशय, सांप का तेल और सबसे खास सांपों का जहर। हर महीने 2 बार प्रत्येक फाइव पेस स्नेक का जहर निकाला जाता है, जिसकी कीमत क्वालिटी और डिमांड के अनुसार 40 से 200 युआन प्रति ग्राम तक है।

एक साल में 1.35 करोड़ की कमाई

एक साल में 1.35 करोड़ की कमाई4 / 5

किन के अनुसार, सांप का मांस 200 से 300 युआन प्रति जानवर बिकता है, जबकि बड़े सांप का मांस 1000 युआन से भी ज्यादा में बिक जाता है। इस दिल दहलाने वाले लेकिन अनोखे बिजनेस वह हर साल 10 लाख युआन (लगभग 1.35 करोड़ रुपये) से ज्यादा कमा लेती है। किन को अब सांपों की आदत हो गई है। पिता के लिए उन्हें अकेले संभालना संभव नहीं है। फाइव पेस वाले सांप को जो जबरदस्ती खाना खिलाना पड़ता है।

विज्ञापन

द गर्ल हू कलेक्ट्स स्नेक वेनम सोशल अकाउंट

द गर्ल हू कलेक्ट्स स्नेक वेनम सोशल अकाउंट5 / 5

किन सोशल मीडिया पर ‘द गर्ल हू कलेक्ट्स स्नेक वेनम’ नाम से एक्टिव और मशहूर हैं। किन के 22000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपनी पोस्ट में वे सांप पालने के टिप्स देती हैं। सांप पालन से जुड़े सवालों के जवाब देती हैं। सांप पालन को लेकर अपने अनुभव बताती हैं। सांप के काटने के होने वाले दर्द के बारे में बताती हैं। किन बताती हैं कि फाइव पेस वाला स्नेक काट ले तो पूरी जिंदगी, पूरे शरीर में असहनीय दर्द रह सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन