2500 साल पुरानी कब्र की खुदाई कर रहे थे वैज्ञानिक, निकली ऐसी चीज चौंक गए सभी

दक्षिणी इटली के पोंटेकान्यानो में मिले 2500 साल पुराने कब्रिस्तान ने सबको चौंका दिया. बच्चों के कंकालों के साथ ऐसी रहस्यमयी चीजें मिलीं, जिन्हें देखकर वैज्ञानिक भी हैरान रह गए.

ancient tomb Italy discovery (1) (1)
1 / 6

दक्षिणी इटली के पोंटेकान्यानो में पुरातत्वविदों को एक प्राचीन कब्रिस्तान मिला है, जहां 2500 साल पुरानी कब्रों ने सबको चौंका दिया है. यहां बच्चों के कंकालों के साथ कुछ ऐसी चीजें मिली हैं, जिन्हें देखकर विशेषज्ञ भी दंग रह गए.

विज्ञापन

योद्धाओं वाली बेल्ट और मासूम बच्चे

योद्धाओं वाली बेल्ट और मासूम बच्चे2 / 6

खुदाई के दौरान दो बच्चों की कब्रों में ब्रॉन्ज यानी कांस्य की बड़ी बेल्ट मिली हैं, जो आमतौर पर सिर्फ युवा पुरुष योद्धाओं को पहनाई जाती थीं. 2 से 10 साल की उम्र के इन बच्चों को युद्ध के साजो-सामान के साथ दफनाना एक बहुत ही अनोखी और दुर्लभ बात मानी जा रही है.

विज्ञापन

तंबाकू फैक्ट्री के नीचे मिला कब्रिस्तान

तंबाकू फैक्ट्री के नीचे मिला कब्रिस्तान3 / 6

एक पुरानी तंबाकू फैक्ट्री के पास हुई इस खुदाई में कुल 34 कब्रें मिली हैं, जिनमें से लगभग आधी मासूम बच्चों की हैं. यह इलाका प्राचीन समय में एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र हुआ करता था, जहां अब तक 10,000 से ज्यादा कब्रें खोजी जा चुकी हैं.

प्राचीन सभ्यताओं का संगम स्थल

प्राचीन सभ्यताओं का संगम स्थल4 / 6

इस शहर की शुरुआत 9वीं शताब्दी ईसा पूर्व में हुई थी, जहां विलेनोवन और एट्रस्कन जैसी महान सभ्यताओं के लोग रहा करते थे. बाद में यहां योद्धा जनजाति सैमनाइट का कब्जा हो गया, जो अपने कबीले के लोगों को हथियारों और गहनों के साथ दफनाने के लिए मशहूर थे.

विज्ञापन

भविष्य के योद्धा की तरह विदाई

भविष्य के योद्धा की तरह विदाई5 / 6

विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों को योद्धा बेल्ट पहनाकर दफनाना उनके भविष्य को दर्शाने का एक तरीका हो सकता था. समाज शायद यह जताना चाहता था कि अगर ये बच्चे जीवित रहते, तो बड़े होकर महान योद्धा बनते और कबीले का नाम रोशन करते.

दुनियाभर में फैली ऐसी परंपराएं

दुनियाभर में फैली ऐसी परंपराएं6 / 6

बच्चों को योद्धाओं की तरह दफनाने के उदाहरण यूनाइटेड किंगडम में भी मिले हैं, जो प्राचीन समाजों की गहरी सोच को दिखाते हैं. फिलहाल वैज्ञानिक इन कंकालों का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं ताकि इस रहस्यमयी परंपरा के बारे में और भी पुख्ता जानकारी जुटाई जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन