अब फ्लाइट में मिलेंगे बेड! 4 घंटे के लिए कर सकेंगे बुक, जानें कितना होगा किराया

लंबी दूरी की फ्लाइट में घंटों बैठकर सफर करना अब पुरानी बात होने वाली है. एयरलाइंस यात्रियों के लिए एक ऐसी अनोखी सुविधा लाई है, जो आपके सफर को पूरी तरह आरामदायक बना देगी.

world first economy class bed flight (6)
1 / 6

लंबी हवाई यात्रा की थकान दूर करने के लिए एयर न्यूजीलैंड ने दुनिया का पहला इकोनॉमी स्काईनेस्ट बेड लॉन्च किया है. अब साधारण टिकट वाले यात्री भी फ्लाइट के अंदर बने खास स्लीपिंग पॉड्स में आराम से लेटकर सो सकेंगे.  

विज्ञापन

कैसे होंगे ये पॉड्स?

कैसे होंगे ये पॉड्स?2 / 6

इन स्लीपिंग पॉड्स को बंक बेड की तरह डिजाइन किया गया है जिनकी लंबाई करीब 6 फीट 8 इंच रखी गई है. हर बेड के साथ यात्रियों को मुलायम गद्दा, तकिया, कंबल और प्राइवेसी के लिए पर्दा जैसी सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी.

विज्ञापन

क्या है बुकिंग का नियम?

क्या है बुकिंग का नियम?3 / 6

यात्री इन बेड को एक बार में अधिकतम 4 घंटे के लिए बुक कर सकेंगे ताकि वे अपनी नींद का चक्र पूरा कर सकें. हर पैसेंजर के इस्तेमाल के बाद केबिन क्रू बेड की चादर और तकिया बदलेगा ताकि पूरी सफाई बनी रहे.

कितना लगेगा किराया?

कितना लगेगा किराया?4 / 6

इस खास सुविधा के लिए यात्रियों को अपनी टिकट के अलावा करीब 495 डॉलर यानी 40 से 45 हजार रुपये अलग से देने होंगे. यह सुविधा सबसे पहले 17 घंटे लंबी न्यूयॉर्क से ऑकलैंड जैसी उड़ानों में शुरू की जाएगी.

विज्ञापन

कब से मिलेगी सर्विस?

कब से मिलेगी सर्विस?5 / 6

नवंबर से शुरू होने वाली लंबी दूरी की उड़ानों के लिए इन बेड्स की बुकिंग इसी साल 18 मई से शुरू हो जाएगी. एयरलाइन का मानना है कि इस बदलाव से इकोनॉमी क्लास के यात्रियों का सफर पहले से काफी आरामदायक हो जाएगा.

क्या हैं दूसरे विकल्प?

क्या हैं दूसरे विकल्प?6 / 6

न्यूजीलैंड एयरलाइंस के पास पहले से ही स्काई काउच का विकल्प मौजूद है जहाँ तीन सीटों को जोड़कर बेड बना दिया जाता है. अब स्काईनेस्ट के आने से उन लोगों को ज्यादा फायदा होगा जो सफर के दौरान बिल्कुल सीधा लेटकर सोना चाहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन