न टीवी, न स्मार्टफोन, न बिजली... फिर भी लोगों की जिंदगी खुशहाल, जानें कहां बसा है ये 300 साल पुराना शहर?
जब भी हम अमेरिका के बारे में चर्चा करते हैं तो जाहिर है कि हमारे दिमाग में अमेरिका की जो तस्वीर बनती है वो बेहद आधुनिक होती है. अमेरिका की ऊंची-ऊंची बिल्डिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रिक कारों की ही तस्वीर उभरती है. लेकिन इसी अमेरिका में एक ऐसी भी दुनिया बसती है जहां समय मानो कई सौ साल पहले ही रुक गया हो.

कहां है ये जगह?
2 / 7बता दें कि यह जगह पेंसिल्वेनिया के लैंकेस्टर काउंटी का एमिश कंट्री, जहां रहने वाले एमिश समुदाय के लोग आज भी आधुनिक सुविधाओं से दूरी बनाकर बिल्कुल सादगी भरा जीवन जीते हैं. यही कारण है कि यह जगह सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है और हर साल लाखों पर्यटक यहां की अनोखी जीवनशैली देखने के लिए आते हैं.
न टीवी, न स्मार्टफोन
3 / 7एमिश समुदाय के अधिकांश परिवार अपने घरों में टीवी, स्मार्टफोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते. कई घरों में सरकारी बिजली का कनेक्शन भी नहीं होता. उनका मानना है कि आधुनिक तकनीक इंसान को परिवार और समाज से दूर कर देती है. इसलिए वे केवल उन्हीं साधनों को अपनाते हैं, जो परिवार और समुदाय को मजबूत करें, न कि लोगों के बीच दूरी पैदा करें.
खेतों में मेहनत और घोड़े-बग्गी से सफर
4 / 7एमिश कंट्री की सड़कों पर आज भी घोड़े-बग्गियां आम बात हैं. पुरुष लंबी दाढ़ी और साधारण कपड़े पहनते हैं, जबकि महिलाएं लंबी स्कर्ट और बोनट पहनती हैं. एमिश समुदाय पर समर्पित वेबसाइट 'Amish America' की रिपोर्ट के मुताबिक,खेतों में ट्रैक्टर की जगह कई परिवार आज भी घोड़ों की मदद से खेती करते हैं. खाना लकड़ी के चूल्हे पर बनता है और रात में कई घरों में रोशनी के लिए गैस लैंप या सीमित बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है.
बच्चों के हाथों में नहीं है मोबाइल
5 / 7आज के समय में हर जगह के छोटे बच्चे घंटों मोबाइल स्क्रीन पर अपना समय लगाते हैं वहीं एमिश समुदाय के बच्चे खुली हवा में खेलते हैं, परिवार के साथ खेती करते हैं और बढ़ईगीरी, सिलाई तथा दूसरे पारंपरिक हुनर सीखते हैं. यहां पढ़ाई आमतौर पर आठवीं कक्षा तक होती है. इसके बाद बच्चों को जीवन से जुड़े व्यावहारिक कौशल सिखाए जाते हैं.
300 साल पहले यूरोप से अमेरिका पहुंचे थे एमिश
6 / 7एमिश समुदाय पर समर्पित वेबसाइट 'Amish America' की रिपोर्ट के मुताबिक,एमिश समुदाय की शुरुआत 17वीं और 18वीं सदी में स्विट्जरलैंड और जर्मनी से हुई थी. धार्मिक स्वतंत्रता की तलाश में वे अमेरिका आकर बस गए.आज अमेरिका में एमिश समुदाय की आबादी 3 लाख से ज्यादा मानी जाती है. सबसे बड़ी आबादी पेंसिल्वेनिया, ओहायो और इंडियाना राज्यों में रहती है. लैंकेस्टर काउंटी दुनिया के सबसे बड़े एमिश इलाकों में से एक है.
क्या एमिश लोग पूरी तरह से टेक्नोलॉजी से हैं दूर?
7 / 7ऐसा बिल्कुल नहीं है.अगर किसी तकनीक से उनके परिवार, खेती या कारोबार को फायदा होता है और उससे सामुदायिक जीवन प्रभावित नहीं होता, तो कुछ मामलों में वे उसका सीमित इस्तेमाल करते हैं. हालांकि निजी जीवन में वे आज भी सादगी और आत्मनिर्भरता को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं.