
1 / 7
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब सीधे युद्ध में बदल गया है, क्योंकि इजरायल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान पर बड़ा हमला बोल दिया है, जिसकी पुष्टि खुद इजरायली रक्षा मंत्रालय ने की है. दोनों देशों के बीच जारी तनाव आज से नहीं बल्कि कई सालों से चला आ रहा है, जिसमें कई देशों ने दोनों देशों को कई मौके पर अपना सपोर्ट दिखाया है, ऐसे में सवाल उठता है कि दोनों देशों के देश दुनिया में कितने शक्तिशाली है? आइए जाने हैं.

2 / 7
दुनिया में आज के वक्त में कौन सबसे शक्तिशाली है, इसे लेकर Global Firepower ने अपनी 2025 की मिलिट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग जारी की थी. जिसमें दोनों देशों के मित्र भी शामिल हैं. हर एक देश को PowerIndex स्कोर दिया गया है. इस स्कोर में जितना कम अंक होता है, उस देश की सैन्य शक्ति (Most Powerful Countries) उतनी ही ज्यादा मानी जाती है. आइए जानते हैं लिस्ट में इजरायल के दोस्त कहां हैं और ईरान के कहां?

3 / 7
सैन्य रैंकिंग में संयुक्त राज्य अमेरिका पहले स्थान पर है. उसका PowerIndex स्कोर 0.0744 है. अमेरिका को दुनिया की सबसे मजबूत और आधुनिक सेना वाला देश माना जाता है, इसकी सबसे बड़ी वजह उसकी बड़ी एयरफोर्स, शक्तिशाली नौसेना और अलग-अलग देशों में मौजूद सैन्य ठिकाने उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं. अमेरिका और इजरायल की दोस्ती बहुत लंबे वक्त से मजबूत है और अमेरिका कई मौकों पर इजरायल का साथ दे चुका है.

4 / 7
दूसरे नंबर पर ईरान का सबसे मजबूत दोस्त रूस है, जिसका स्कोर 0.0788 है. रूस के पास बड़ी संख्या में टैंक, तोपें और परमाणु हथियार मौजूद हैं. उसकी लंबी दूरी की मिसाइलें और मजबूत जमीनी सेना उसे वैश्विक ताकत बनाती हैं. रूस ने कई मौकों पर ईरान का खुला सपोर्ट दिया है और दोनों देशों के बीच रिश्ते बहुत मजबूत हैं.

5 / 7
तीसरे स्थान पर चीन है और उसका स्कोर भी 0.0788 है. चीन ने पिछले कुछ सालों में अपनी सेना को तेजी से आधुनिक बनाया है. उसके पास बहुत बड़ा नौसैनिक बेड़ा है और वह नई तकनीक व उन्नत मिसाइल सिस्टम पर लगातार काम कर रहा है. चीन के रिश्ते इजरायल के मुकाबले ईरान के साथ ज्यादा मजबूत है.

6 / 7
भारत इस सूची में चौथे स्थान पर है. उसका PowerIndex स्कोर 0.1184 है. भारत के पास दुनिया की बड़ी सक्रिय सेनाओं में से एक है. मजबूत भौगोलिक स्थिति, बढ़ता घरेलू रक्षा उत्पादन और आधुनिक हथियार भारत के सैन्य ताकत को बढ़ाते हैं. भारत के रिश्ते दोनों देशों संतुलित और रणनीतिक रहे हैं, जंग जैसे हालात में भी भारत न्यूट्रल रहा है.

7 / 7
पांचवें नंबर पर दक्षिण कोरिया है, जिसका स्कोर 0.1656 है. सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए दक्षिण कोरिया ने अपनी सेना को काफी आधुनिक बनाया है और कई उन्नत तकनीक पर तेजी से कान भी कर रहा है. मजबूत रिजर्व फोर्स और आधुनिक वायु व थल सेना उसकी मुख्य ताकत हैं. दक्षिण कोरिया के रिश्ते भी इजरायल और ईरान के साथ न्यूट्रल ही रहे हैं. (Image: Pexels/AI)