
1 / 6
Who is Surbhi Vaid:टी20 वर्ल्ड कप 2026 में क्रिकेट के रोमांच के साथ-साथ ग्लैमर का भी तड़का देखने को मिल रहा है. मैच के दौरान कई फीमेल स्पोर्ट्स प्रेजेंटर्स भी फैंस का अटेंशन अपनी तरफ खींच रही हैं, उनमें से एक हैं सुरभि वैद. मौजूदा ग्लोबल एडिशन देखने वाले के मन में ये सवाल जरूर घूम रहा है कि आखिर ये बेहद क्यूट हसीना हैं कौन, तो चलिए हम आपको इनसे रूबरू कराते हैं.

2 / 6
सुरभि वैद पेशे से स्पोर्ट्स प्रेजेंटर, होस्ट और एंकर हैं. खेलों को लेकर उनकी दीवानगी साफ नजर आती है. शायद यही वजह है कि उन्होंने इस प्रोफेशन को चुना और दिन-ब-दिन वो इस फील्ड में काफी तेजी से पॉपुलैरिटी हासिल कर रही हैं.

3 / 6
सुरभि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बोरीवली इलाके में अपने परिवार के साथ रहती हैं, यहीं उनका बचपन बीता है. फैमिली की तरफ से उनको काफी सपोर्ट मिला, जिसके कारण आज वो इस मुकाम पर पहुंच पाईं. बिजी शेड्यूल में भी वो अपनों से कनेक्टेड रहती हैं.

4 / 6
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो सुरभि ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद, साल 2017 में मीठीबाई कॉलेज मुंबई से 'बैचलर ऑफ इकॉनमिक्स' किया और फिर 2020 में केसी कॉलेज से 'मास्टर्स ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म' का कोर्स पूरा किया.

5 / 6
सुरभि वैद को मल्टीटास्किंग स्पोर्ट्स एंकर कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अलावा फीफा वर्ल्ड कप 2022, आईपीएल,वुमेंस प्रीमियर लीग, डब्ल्यूडब्ल्यूई, प्रो कबड्डी लीग, इंडियन पिकबॉस लीग और हॉकी इंडिया लीग को होस्ट किया है

6 / 6
सुरभि वैद अपने प्रोफेशन को लेकर काफी पैशनेट नजर आती हैं, साथ ही हर गेम को लेकर उनकी नॉलेज उन्हें इस पेशे की माहिर खिलाड़ी बनाती है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग में लागातर इजाफा हो रहा है. बेहद मुमकिन है कि आने वाले दिनों में हम उन्हें इंडिया की लीडिंग स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के तौर पर जान पाएंगे.