1 / 7
Rakshit Shetty, Rashmika Mandanna. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA
Who is Rakshit Shetty: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में है. रश्मिका , साउथ स्टार विजय देवरकोंडा से शादी करने वाली हैं. इस बीच अब रश्मिका के एक्स मंगेतर चर्चा में आ गए हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन हैं?

2 / 7
रश्मिका मंदाना के एक्स मंगेतर की बात करें तो उनका नाम रक्षित शेट्टी है. रक्षित शेट्टी, कन्नड़ सिनेमा (सैंडलवुड) के जाने-माने अभिनेता हैं. रक्षित ना सिर्फ एक एक्टर बल्कि निर्देशक और फिल्म निर्माता भी हैं.

3 / 7
रक्षित शेट्टी का जन्म साल 1983 में 6 जून को हुआ था. उन्हें सिर्फ सिंपल स्टार के रूप में जाना जाता है. हालांकि, उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं और उनकी फिल्में लोगों को पसंद भी आती हैं.

4 / 7
रक्षित शेट्टी की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने '777 चार्ली', 'Sapta Saagaradaache Ello' (फ्रेंचाइजी) जैसी फिल्में दी हैं. रक्षित की एक्टिंग दर्शकों का दिल जीत लेती है.

5 / 7
रक्षित शेट्टी ने साल 2010 में 'नम्म अरियल ओन्द दिना' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन साल 2013 की 'सिंपल अगी ओन्द लव स्टोरी' से उन्हें पहचान मिली और लोग उन्हें जानने लगे.

6 / 7
इसके अलावा रक्षित को साल 2014 की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'उलिदावरु कंदंथे' (जिसे उन्होंने निर्देशित और अभिनीत किया) के लिए अपना पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था.

7 / 7
रक्षित की पर्सनल लाइफ की बात करें तो रश्मिका मंदाना से उनकी सगाई हुई थी, जो 14 महीने में टूट गई थी. सगाई टूटने के बाद उन्होंने अपने करियर पर ध्यान दिया और आगे बढ़े.