
1 / 6
रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच जम्मू कश्मीर और कर्नाटक के बीच खेला गया. जम्मू कश्मीर ने अब तक खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक को हराकर अपना पहला खिताब जीता. फाइनल में जम्मू कश्मीर के लिए दूसरी पारी में कामरान इकबाल ने शानदार शतकीय पारी खेली. उनकी टीम में अचानक एंट्री हुई थी. आइए जानते हैं कौन हैं कामरान इकबाल?

2 / 6
जम्मू कश्मीर के बल्लेबाज शुभम खजुरिया के चोटिल होने के बाद कामरान इकबाल को अचानक इमरजेंसी कॉल आया. उन्होंने पूरी रात सफर किया और टॉस से सिर्फ 30 मिनट पहले सीधे एयरपोर्ट से मैदान पर पहुंच गए.

3 / 6
कामरान पहली पारी में 6 रन ही बना सके. हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने कमाल किया और 311 गेंदों में 160 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली. उन्होंने 16 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए.

4 / 6
24 साल के कामरान का जन्म श्रीनगर में साल 2001 को हुआ था. वह भारत के लिए अंडर 19 खेल चुके हैं. अब तक उन्होंने जम्मू कश्मीर के लिए 15 फर्स्ट क्लास मैच, 20 लिस्ट A मैच और 25 टी-20 मैच खेले हैं.

5 / 6
कामरान ने प्रथम श्रेणी मैच में अब तक 913 रन बनाए हैं. जबकि 20 लिस्ट A मैच में उन्होंने 663 रन बनाए हैं. इसके अलावा टी-20 में उन्होंने 617 रन बनाए हैं.

6 / 6
जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कर्नाटक 293 रनों पर सिमट गई. फिर दूसरी पारी में कश्मीर ने 342/4 रन बनाए. इस तरह कश्मीर ने मुकाबला जीत लिया.