
1 / 6
Who is Ashleigh Gardner Wife Monica Wright: ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर एश्ले गार्डनर फिलहाल वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात जायंट्स टीम की कप्तानी कर रही हैं, वो अपनी ऑलराउंड एबिलिटी के लिए जानी जाती हैं, लेकिन क्रिकेट स्किल के अलावा उनके पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप भी अक्सर चर्चा का विषय बन जाती है. उन्होंने फीमेल पार्टनर मोनिका राइट से शादी की है, आइए उनके बारे में जानने की कोशिश करते हैं.

2 / 6
मोनिका राइट वो लड़की हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलियन वुमेन क्रिकेटर एश्ले गार्डनर का दिल जीत लिया है. हालांकि गुजरात जायंट्स की कैप्टन अपने रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा बातें नहीं करती, लेकिन कपल के तौर पर वो खुद को एक्सप्रेस करने से परहेज नहीं करतीं.

3 / 6
मोनिका राइट और एशले गार्डनर की डेटिंग 2021 में शुरू हुई और तब से वो कभी अलग नहीं हुए. अप्रैल 2024 में सगाई की खबर फैंस के लिए एक हैप्पी सरप्राइज थी, जिसमें एशले ने सोशल मीडिया पर इस खबर को साझा करते हुए प्यारा कैप्शन लिखा, 'मिसेज गार्डनर में अच्छा लगता है.'

4 / 6
एशले गार्डनर ने अप्रैल 2025 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और मंगेतर मोनिका राइट से शादी कर दी. दोनों अब एक लाइफ पार्टनर की तरह साथ रहते हैं. अपने रिलेशनशिप में कपल प्यार को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं.

5 / 6
जब एशले गार्डनर आईसीसी वनडे वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारत आईं थी, तब मोनिका राइट भी उनके साथ थीं. उस दौरान इंदौर में ऑस्ट्रेलियन वुमेंस क्रिकेट टीम के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी, तब पुलिस सिक्योरिटी में ये कपल साथ घूमते दिखे थे.

6 / 6
इंटरनेशनल हो या लीग मैचेज, मोनिका राइट अक्सर एशले गार्डनर को स्टेडियम में चियर करती हुई नजर आती है. दोनों का रिश्ता अपने आप में बेहद खास है, जो एक दूसरे को जिंदगी में मजबूती और मुश्किलों से लड़ने की ताकत देता है.